{"_id":"6a59e5260709d8d4ae02a94e","slug":"family-alleges-woman-died-after-being-left-injured-under-debris-in-agra-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मकान मालिक: मलबे में दबी छोड़ दी मुन्नी, अपने परिजनों को निकाल लिया; तड़पते हुए चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मकान मालिक: मलबे में दबी छोड़ दी मुन्नी, अपने परिजनों को निकाल लिया; तड़पते हुए चली गई जान
Fri, 17 Jul 2026 01:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:47 PM IST
सार
आगरा लोहमंडी के कटघर इलाके में छज्जा गिरने से हुई महिला की मौत के मामले में परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद मुन्नी देवी को मलबे में घायल अवस्था में छोड़ दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना लोहमंडी के कटघर इलाके में बुधवार शाम को जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की जान चल गई थी, जबकि दो महिलाएं और मजदूर घायल हो गए थे। मृतका के परिजन ने बृहस्पतिवार को थाना लोहामंडी में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मकान मालिक ने निर्माण कार्य के दाैरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। हादसा होने पर मलबा हटाकर सिर्फ अपने परिजन को ही अस्पताल ले गए, जबकि मलबे में दबीं उनकी पत्नी को छोड़ दिया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
कटघर, लोहामंडी निवासी बाबूलाल ने बताया कि बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे पत्नी मुन्नी देवी घर से निकली थीं। उन्हें बाजार से सामान खरीदना था मगर वो काफी समय बाद घर नहीं आईं। क्षेत्र में रहने वाले जैकी माहाैर का मकान जर्जर है। वह छज्जा ठीक करा रहा था। उसने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। अचानक छज्जा गिरने से पत्नी घायल हो गईं। आरोप लगाया कि जैकी माहाैर के परिजन ने सिर्फ अपने परिवार के लोगों को बचाया।
मुन्नी देवी भी मलबे में दब गई थीं मगर उनको बाहर नहीं निकाला गया। दो घंटे बाद परिवार के लोगों ने उन्हें मलबा हटाकर निकाला। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए कहा। पुलिस के समझाने पर मान गए।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के परिजन ने तहरीर दी है। इसमें मुन्नी देवी को घायल छोड़ने का आरोप मकान मालिक पर लगाया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।