सब्सक्राइब करें

Live

Assembly Election Result Live: केरल में भी वाम दल हार की ओर, ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे जय श्री राम के नारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 04 May 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bengal, Assam, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं टीएमसी 100 के आंकड़े के नीचे आ गई है। केरल में यूडीएफ गठबंधन जीत की तरफ बढ़ रहा है। असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है।
 

Assembly Election Result Live Assam Tamil Nadu Puducherry Kerala Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
चुनाव नतीजे 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:47 PM, 04-May-2026

असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई बुरी तरह पिछड़े

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से बुरी तरह पिछड़ गए हैं। गौरव गोगोई भाजपा उम्मीदवार हितेंद्रनाथ गोस्वामी 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 12 राउंड की गिनती के बात ये स्थिति है और अब सिर्फ दो राउंट की गिनती और बची है। ऐसे में गौरव गोगोई पर हार की तलवार लटक रही है। 
01:37 PM, 04-May-2026

'हर बंगाली अपने को भय से मुक्त करना चाहता था'

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'पूरे बंगाली समाज को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है...हर बंगाली व्यक्ति अपने आप को उस भय की दुनिया से आजाद कराना चाहता था...आज बंगाल ने अपने अस्तित्व और पहचान को पा लिया है...पूरे भारत की जीत हुई है।'

01:31 PM, 04-May-2026

पुदुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है। थट्टांचावडी विधानसभा सीट (नंबर 9) पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। एन. रंगास्वामी चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
01:22 PM, 04-May-2026

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगे

रुझानों में भाजपा को मिली बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। इसी उत्साह में मतगणना के बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए। 

12:51 PM, 04-May-2026

चुनाव रुझानों पर सीएम ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव रुझानों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही राउंड की मतगणना हुई है और जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी तो चुनाव नतीजे पलट भी सकते हैं। उन्होंने पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को मतदान केंद्रों से नहीं हटने की अपील की। 
12:44 PM, 04-May-2026

यूडीएफ की बढ़त के बीच कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल

केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अंतिम चरण में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जोरदार बढ़त के साथ राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। रुझानों के मुताबिक यूडीएफ करीब 96 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि वाम मोर्चा 41 और भाजपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 कांग्रेस कार्यालय के अंदर प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ लगातार टीवी स्क्रीन पर विभिन्न सीटों के रुझानों पर नजर बनाए हुए थे। शुरुआती दौर में उनके पीछे होने की खबर से कुछ समय के लिए चिंता जरूर बढ़ी, लेकिन जल्द ही उन्होंने बढ़त हासिल कर ली, जो पूरे राज्य में यूडीएफ के प्रदर्शन को दर्शाती है।

जैसे-जैसे यूडीएफ की बढ़त मजबूत होती गई, वरिष्ठ नेताओं का पार्टी मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला सबसे पहले पहुंचने वालों में थे, जो हरिपद सीट से 10,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और उन्हें कंधों पर उठाकर कार्यालय के अंदर ले गए।

इसके बाद के.सी. वेणुगोपाल, जिन्हें मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है, भी मुख्यालय पहुंचे। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा और उन्हें भी कंधों पर उठाकर अंदर ले जाया गया।

सबसे ज्यादा उत्साह उस समय देखने को मिला जब नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन मुख्यालय पहुंचे। शुरुआती राउंड में पीछे रहने के बाद उन्होंने परावूर सीट पर वापसी करते हुए बढ़त बना ली। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान के.सी. वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यालय में जीत का केक काटा, जिसे शशि थरूर, सनी जोसेफ, रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीशन सहित अन्य नेताओं को खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 04-May-2026

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार असम में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 12.30 बजे तक असम में भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 10 सीटों पर आगे है और असम गण परिषद 9 सीटों पर आगे है। 
12:32 PM, 04-May-2026

आसनसोल में हंगामा, हालात काबू करने को पुलिस का लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बवाल की खबर है। काउंटिंग के बीच कुछ लोगों ने हंगामा किया। मारपीट भी हुई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बंगाल के कूच बिहार में भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। कुछ देर पहले बंगाल का बांकुरा में भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। 

आसनसोल-दुर्गापुर CP प्रणव कुमार ने कहा, 'यहां राजनीतिक पार्टी के कैम्प में तोड़फोड़ की गई है। यहां सेंट्रल फोर्स थी, अगर किसी की इसमें कोई गलती पाई गई तो कार्रवाई होगी।'

12:29 PM, 04-May-2026

हुमायूं कबीर बोले- ये तो होना ही था

बंगाल की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, 'जो हुआ, अच्छा हुआ; यह तो होना ही था। ममता बनर्जी ने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए अपने भतीजे को बहुत शक्ति दी, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा... मैं बंगाल की जनता को टीएमसी को उचित जवाब देने के लिए बधाई देता हूं... मैं दोनों सीटें जीतूंगा।'

12:20 PM, 04-May-2026

बंगाल में टीएमसी 100 सीटों से नीचे आई

  • 12 बजे के रुझानों में टीएमसी 100 सीटों से नीचे आ गई है और 94 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा दोहरे शतक की तरफ बढ़ रही है और 190 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • तमिलनाडु में टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। द्रमुक पार्टी को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 52 सीटों पर सिमट गई है। अन्नाद्रमुक 73 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 98 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है। 
  • केरल में यूडीएफ गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यूडीएफ 92 सीटों पर आगे है। एलडीएफ 43 सीटों पर आगे चल रहा है। 
  • पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन 22 सीटों पर आगे है और शानदार जीत की तरफ बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed