Live
Modi-Merz Meet LIVE Updates: साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे PM मोदी और जर्मन चांसलर, पतंग महोत्सव का किया उद्घाटन
Modi-Merz Meet LIVE Updates: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12–13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है, यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स...
लाइव अपडेट
पीएम मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। इस रंग-बिरंगे और जीवंत उत्सव में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें देश और विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया।VIDEO | Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) and German Chancellor Friedrich Merz (@bundeskanzler) try their hands at kite flying during the International Kite Festival at Sabarmati Riverfront.#Modi #FriedrichMerz #SabarmatiRiverfront
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2026
(Source - Third party)… pic.twitter.com/VDYCuat6b4
एक साथ पहुंचे साबरमती रिवरफ्रंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज एक ही कार में सवार होकर साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। यहां दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।VIDEO | Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) and German Chancellor Friedrich Merz (@bundeskanzler) attend the International Kite Festival at Sabarmati Riverfront.#Modi #FriedrichMerz #SabarmatiRiverfront
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2026
(Source - Third party)
(Full VIDEO available on… pic.twitter.com/ImkOQeDpRU
साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ का साबरमती आश्रम में स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी द्वारा उपयोग किए गए चरखे को देखा और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किए।
VIDEO | Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) received German Chancellor Friedrich Merz (@bundeskanzler) at Sabarmati Ashram, where both leaders paid floral tribute to Mahatma Gandhi.#Modi #FriedrichMerz #SabarmatiAshram
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2026
(Source - Third party)
(Full VIDEO… pic.twitter.com/2riBE1AgIT
वैश्विक मुद्दों पर भी होगी बातचीत?
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है।पनडुब्बी डील से भारत को क्या फायदा होगा?
- स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा। - मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
- भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी।
- हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी।
पनडुब्बी सौदे पर क्यों टिकी हैं नजरें?
इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सोमवार, 12 जनवरी 2026- सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का साबरमती आश्रम दौरा
- इसके बाद सुबह 10:00 बजे अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में सहभागिता करेंगे।
- उसके बाद सुबह 11:05 बजे महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।
- वहीं दोपहर 12:20 बजे महात्मा मंदिर में ही प्रेस को संबोधित करेंगे।
- दोपहर के कार्यक्रमों में 2:20 बजे ऐतिहासिक अडालज बावड़ी का दौरा शामिल है।
- दिन का समापन शाम 5:30 बजे हाउस ऑफ एमजी में आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के साथ होगा।
- सुबह 8:15 बजे बंगलूरू के लिए प्रस्थान
- सुबह 10:20 बजे – बंगलूरू आगमन (स्थान: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
- सुबह 11:20 बजे – बॉश कंपनी का दौरा (स्थान: अयप्पा गार्डन, अडुगोडी कैंपस)
- दोपहर 1:30 बजे – नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग केंद्र (CeNSE) का दौरा (स्थान: सी. वी. रमन एवेन्यू)
- दोपहर 3:25 बजे – बंगलूरू से प्रस्थान