Live
BMC Election Voting Live : रोहित पवार ने लगाए गड़बड़ी के आरोप; मंत्री भी अपने बूथ पर नहीं डाल पाए वोट
Maharashtra BMC Election Voting Live Updates : महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। बीएमसी के 227 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कल यानी शुक्रवार को मतगणना होगी और शाम तक नतीजे आने की संभावना है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मुंबई में ही 28 हजार के करीब सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जानिए मतदान से जुड़े सभी अपडेट्स....
लाइव अपडेट
सुबह 11.30 बजे तक बीएमसी चुनाव में 17.73 प्रतिशत मतदान
बीएमसी चुनाव में मतदान की गति धीमी है और सुबह 11.30 बजे तक 17.73 फीसदी ही मतदान हुआ। बीएमसी के अधिकारी ने ये जानकारी दी। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और ये शाम 5.30 बजे तक चलेगा। बीएमसी में 227 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान हो रहा है।सलीम खान ने भी डाला वोट
वेटरन एक्टर और फिल्म निर्माता सलीम खान भी बीएमसी चुनाव में वोट डालने पहुंचे।#WATCH | Mumbai | Veteran actor and film producer Salim Khan casts his vote at a polling station for BMC elections. pic.twitter.com/spNnN5TyQU
— ANI (@ANI) January 15, 2026
गडकरी बोले- वोट करने की अपनी जिम्मेदारी निभाएं
वोट करने के बाद मीडिया से बात करते हुए गडकरी ने कहा, 'वोट करना लोकतंत्र में हमारा मौलिक अधिकार है। हम किसे वोट करें और किसे नहीं, ये हमारा अधिकार है, लेकिन अधिकार के साथ ही हमें अपना कर्तव्य भी निभाना चाहिए। वोट देना हम सभी का कर्तव्य भी है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और वोट करें।'सुनील शेट्टी ने लोगों से की वोट देने की अपील
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीएमसी चुनाव के लिए वोट किया। मतदान के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये सबसे अहम चुनाव है और लोगों को भारी संख्या में आकर वोट करना चाहिए। हम बस शिकायतें करते रहते हैं कि बीएमसी काम नहीं करती, आज हमें कुछ काम करना चाहिए और बीएमसी के साथ आकर मुंबई को बेहतर बनाने की जरूरत है।'#WATCH | Mumbai: After casting his vote for the BMC election, Actor Suniel Shetty says, "I think by far, this is one of the most important election so everyone should come out and cast their votes. We just keep complaining about the work of BMC. Today, we should do some work...… pic.twitter.com/aVhfohJKax
— ANI (@ANI) January 15, 2026
महाराष्ट्र के मंत्री भी नहीं कर सके मतदान
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गणेश नाइक भी नवी मुंबई निगम चुनाव में मतदान नहीं कर सके। गणेश नाइक का नाम भी मतदाता सूची से गायब था। इसे लेकर नाइक ने कहा कि वे बीते कई वर्षों से नवी मुंबई स्कूल नंबर 94 में मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें बताया गया कि उनका वोट सेंट मैरी हाई स्कूल केंद्र पर है। इसके बाद गणेश नाइक सेंट मैरी स्कूल अपना वोट डालने पहुंचे। नाइक ने बताया कि इस बार उनके परिवार के वोट तीन अलग-अलग केंद्रों पर डाले गए। जब नाइक से पूछा गया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है तो उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए जिम्मेदार है।महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने नाराजगी जताते हुए ये भी कहा कि जब मेरे जैसे मंत्री को ये परेशानी उठानी पड़ रही है, तब आम आदमी की स्थिति का अंदाजा ही लगाया जा सकता है।
'उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का साथ आना सौभाग्य की बात'
शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। आज सबसे बड़ी सौभाग्य की बात है कि पहली बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आए हैं...हर मतदाता अपने मत के अधिकार का उपयोग जरूर करे।'एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने लगाए आरोप
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों पर एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने कहा, 'नाम जिस बूथ पर होना चाहिए उस बूथ पर ना रखते हुए बहुत दूर लेके गए हैं ताकि लोग मतदान ना कर सकें। मुंबई में एक मंत्री का ही नाम बूथ पर नहीं है। उनके घर के लोगों के नाम अलग-अलग बूथ पर दिए हैं। EVM मशीन पर समय 15 मिनट आगे का है। मशीनों का अनुक्रम गलत है। बूथ के 100 मीटर के दायरे में भाजपा के कार्यकर्ता हैं।पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने परिवार समेत किया वोट
शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और नेता आदित्य ठाकरे बीएमसी चुनावों के लिए वोट डालने मुंबई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। उद्धव ठाकरे ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'सभी लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही ये भी पता लगाया जाना चाहिए कि चुनाव आयोग को किस तरह से भुगतान किया गया। मुंबई नगर निगम चुनाव नौ साल के अंतराल के बाद हो रहे हैं। इस दौरान चुनाव आयोग और उनका स्टाफ क्या कर रहा था? इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'#WATCH महाराष्ट्र: शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और नेता आदित्य ठाकरे BMC चुनावों के लिए वोट डालने मुंबई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। pic.twitter.com/DnX9RJo4tL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
सीएम फडणवीस परिवार समेत वोट डालने पहुंचे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के लिए वोट डालने पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, 'नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशीला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें। मतदान करना सबका कर्तव्य है...मैंने भी मतदान किया है।नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले पर उन्होंने कहा, 'इनपर कांग्रेस के लोगों ने जानलेवा हमला किया, उनका हाथ टूटा, पैर पर, सिर पर चोट आई है...जब चुनाव जीत नहीं सकते तो इस प्रकार से हमला करना, यह लोकतंत्र पर कालिख पोतने जैसा है...इसका जवाब जनता देगी।'
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के लिए वोट डालने पहुंचे। pic.twitter.com/MjYa99FiAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026