Mizoram Election: मिजोरम में मतदान संपन्न, 77.04% लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल; जोरामथांगा ने कही ये बात
{"_id":"65498887d0d30a4db30813e9","slug":"mizoram-election-2023-polling-live-mizoram-assembly-seats-voting-percentage-counting-results-date-news-today-2023-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mizoram Election: मिजोरम में मतदान संपन्न, 77.04% लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल; जोरामथांगा ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Mizoram Assembly Election 2023 Voting Live Updates: मिजोरम में आज विधानसभा चुनावों के मतदान हैं। सभी 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 16 महिलाएं भी हैं। राज्य में आठ लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:25 PM, 07-Nov-2023
मिजोरम में मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 77.04% लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
03:46 PM, 07-Nov-2023
मिजोरम में दोपहर तीन बजे तक 69.87% मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी सामने आई है।
02:00 PM, 07-Nov-2023
मिजोरम में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक बजे तक 52.73 फीसदी वोटिंग हुई है। गौरतलब है कि राज्य में कुल 8,51,895 लाख मतदाता हैं। वहीं, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1,276 है।
01:10 PM, 07-Nov-2023
भाजपा के साथ गठबंधन पर क्या बोले जोरामथांगा
एमएनएफ केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा है, लेकिन मिजोरम में यह पार्टी किसी गठबंधन में नहीं है। सीएम जोरामथांगा ने एमएनएप के पूर्ण बहुमत पाने में पीछे रह जाने पर भगवा पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर कहा, 'मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यह एमएनएफ सरकार होगी और मुझे इसपर पूरा भरोसा है। यहां भाजपा गठबंधन में नहीं है। एनडीए केंद्र में हैं, लेकिन मिजोरम में भाजपा या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है।' पढ़ें पूरी खबर...12:42 PM, 07-Nov-2023
सीएम जोरामथांगा ने किया MNF के पूर्ण बहुमत से जीतने का दावा
मिजो नेशनल फ्रंट के (एमएनएफ) अध्यक्ष और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर फिर एकबार राज्य में सरकार बनाने में सक्षम होगी। राज्य के 40 सदस्यीय विधानसभा सीट पर मंगलवार को चुनाव होगा, जिसमें 16 महिलाओं समेत 174 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर उतरे हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ, कांग्रेस और जोराम पीपल्स मूवमेंट सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पढे़ं पूरी खबर...12:18 PM, 07-Nov-2023
मिजोरम में कानून-व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं
मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने बताया कि मतदान ‘‘शांतिपूर्ण चल रहा है और अभी तक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में कोई दिक्कत नहीं है।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आइजोल में एक मतदान केंद्र में ईवीएम में तकनीकी खामी की खबर आई, जहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सुबह रामलुन वेंगलई प्राइमरी स्कूल में बने मतदान केंद्र में गए लेकिन उस समय ईवीएम काम नहीं कर रही थी। इसलिए वह घर लौट गए और वोट डालने सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर फिर आए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 07-Nov-2023
मिजोरम में कहां सबसे ज्यादा वोटिंग?
मिजोरम के 11 जिलों में लॉन्गतलाई में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक लॉन्गतलाई में 39.88 प्रतिशत, खौझौल में 36.98 प्रतिशत और सेरचिप में 36.86 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सैतुल में शुरुआती चार घंटों में सबसे कम 26.15 प्रतिशत, आइजोल में 29.62 प्रतिशत और लुंगलेई में 30.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।11:32 AM, 07-Nov-2023
मिजोरम में शाम चार बजे तक चलेगी वोटिंग
मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान से पहले म्यांमार से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है। राज्य में शाम चार बजे तक मतदान जारी रहेगा।11:19 AM, 07-Nov-2023
जोरामथांगा ने आखिरकार डाला वोट
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इससे पहले जब सुबह वे वोट डालने पहुंचे थे, तब ईवीएम में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से सीएम को बिना वोट डाले ही लौटना पड़ा था।10:59 AM, 07-Nov-2023