Live
Parliament Budget Session LIVE: 'कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार में डूबी थी अर्थव्यवस्था', अनुराग ठाकुर का पलटवार
{"_id":"698bf03eabd6c1eaf807569e","slug":"parliament-budget-session-day-11-live-updates-opposition-protest-speaker-birla-rs-chairman-bjp-cong-politics-2026-02-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Budget Session LIVE: 'कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार में डूबी थी अर्थव्यवस्था', अनुराग ठाकुर का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा में हंगामे के कारण कई दिनों के बाद मंगलवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा कराई जा रही है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
लोकसभा में राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:06 PM, 11-Feb-2026
राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार
राहुल गांधी के भाषण के बाद अब अनुराग ठाकुर चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में अर्थव्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी थी। विपक्ष देश की तरक्की से खुश नहीं है। इसी के साथ उन्होंने बजट को विकसित भारत वाला बजट करार दिया है।01:23 PM, 11-Feb-2026
बजट में आज की चुनौतियों पर बात ही नहीं: राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि हमारी दूसरी ताकत हैं हमारे किसान, जो खाना देते हैं। हमारे पास खाना प्रचुर मात्रा में है। तीसरा- हमें देश को चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत है। इन तीनों को बचाना आधुनिक समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बजट इन चीजों की पहचान तो करता है। वह कहता है कि हम खतरनाक समय में जा रहे हैं। वह जानता है कि भू-राजनीतिक स्थिति खतरनाक हो रही है। ऊर्जा और वित्त को हथियार बनाया जा रहा है। लेकिन बजट में इसके लिए कोई हल नहीं है। बजट सिर्फ किसी आम बजट की तरह ही है। इसमें इनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं दिया गया है। बजट में आज की चुनौतियों पर बात ही नहीं है।01:22 PM, 11-Feb-2026
हम डाटा के मामले में ताकतवर हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सदन को कहना चाहता हूं कि सेक्टरों की जो ताकत है , वह हमारे अपने लोग हैं। 1.4 अरब लोग शानदार हैं, ऊर्जावान हैं, बुद्धिमान हैं। वे किसी को भी चुनौती दे सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ लोग नहीं हैं। हमारे पास डाटा का भी बड़ा पूल है। सभी लोग एआई के बारे में बात करते हैं, लेकिन एआई के बारे में बात करना किसी इंजन के बारे में बात करना है, इसके पेट्रोल यानी डाटा के बारे में बात करना भी जरूरी है। यानी अगर आपके पास पेट्रोल- डाटा नहीं है, तो एआई भी बेकार है। इस वक्त दुनिया के पास डाटा के दो पूल हैं- भारत का डाटा पूल (1.4 अरब लोगों का) और चीन (वहां भी इतनी ही जनसंख्या है)। यानी हम डाटा के मामले में ताकतवर हैं।01:21 PM, 11-Feb-2026
हम एआई के समय में जा रहे हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि दूसरी तरफ डॉलर को चुनौती मिल रही है। अमेरिकी सुप्रिमेसी को चुनौती मिल रही है। अब हम दो सुपर पावर या कई सुपर पावर वाले दौर में जा रहे हैं। आर्थिक सर्वे की बात सही है। इन सबके केंद्र में एआई का समय है। सभी कह रहे हैं कि हम एआई के समय में जा रहे हैं। एआई का एक परिणाम यह हो रहा है कि कांग्रेस ने जो आईटी इकोसिस्टम बनाया, वह चुनौती की स्थिति में रहेगा। इसे चुनौती मिलेगी। कई इंजीनियरों को एआई हटा देगा।01:20 PM, 11-Feb-2026
हम स्थिरता से अस्थिरता की तरफ जा रहे: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि दूसरा- हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां ऊर्जा और वित्त को हथियार बना लिया गया है। हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और एनएसए ने कुछ समय पहले चौंकाने वाले रूप से कहा था कि युद्ध का समय अब खत्म हो चुका था। लेकिन यूक्रेन में संघर्ष जारी है, ईरान में संघर्ष हो रहा है। यानी हम स्थिरता से अस्थिरता की तरफ जा रहे हैं।01:19 PM, 11-Feb-2026
अमेरिका आधारित सिस्टम को मिल रही चुनौती: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मार्शल आर्टिस का जिक्र करते हुए कहा कि जिजित्सु में ग्रिप दिखती है, राजनीति में नहीं दिखती। चोक कहां हो रहा है, जोर कहां पड़ रहा है, राजनीति में नहीं दिखता। मैं आर्थिक सर्वे को देख रहा था। दो बिंदु मुझे दिखे। पहला बिंदु- हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ती जा रही है। यानी जो अमेरिका आधारित सिस्टम था, उसे चुनौती मिल रही है। उसे अब रूस और चीन फिर से चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:17 PM, 11-Feb-2026
राहुल गांधी की बजट पर चर्चा
लोकसभा में बजट पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पुराने सिस्टम को चैलेंज किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज दुनिया में अमेरिकी दबदबे को चुनौती दी जा रही है। दुनिया युद्ध की ओर जा रही है। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि आज एनर्जी-फाइनेंस को हथियार बनाने का युग है।01:12 PM, 11-Feb-2026
लोकसभा में राहुल गांधी का संबोधन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बजट पर चर्चा में भाग रह हैं। इस दौरान उन्होंने मार्शल आर्ट्स का जिक्र किया।01:04 PM, 11-Feb-2026
राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
लोकसभा में बजट पर चर्चा जारी है, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।12:31 PM, 11-Feb-2026