Live
BJP v CONG: संसद में हंगामे के कारण जवाब नहीं दे सके प्रधानमंत्री, प्रियंका बोलीं- पीएम स्पीकर के पीछे छिप रहे
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
लाइव अपडेट
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा पीएम मोदी स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि तीन महिलाएं बेंच के सामने खड़ी थीं। यह कैसा बेतुका तर्क है? सरकार चर्चा नहीं चाहती, इसलिए संसद में कोई चर्चा नहीं हो रही है।Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says,"...The PM is hiding behind the Speaker. Yesterday, he did not have the guts to come to the House because three women were standing before the bench. What nonsense is this?..There is no discussion because the govt doesn't want… pic.twitter.com/WrRcMpm0ly
— ANI (@ANI) February 5, 2026
पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना: लोकसभा स्पीकर
लोकसभा में सांसदों के अप्रिय बर्ताव की निंदा करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी।लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है।कंगना रनौत ने राहुल पर साधा निशाना
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'उनके शब्दों पर ध्यान दीजिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में भी कहा कि इसमें और 'माल' और 'कबाब' हैं। जिस इंसान की इतनी खराब सोच हो उनके क्या उम्मीद कर सकते हैं।'#WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement, BJP MP Kangana Ranaut says, "Look at his choice of words, the way he said about the Epstein files too, that there's more 'maal' and 'kebab' in it. What can you expect from a person with such a rotten and corruptmindset?" pic.twitter.com/rr4nis1AAs
— ANI (@ANI) February 5, 2026
रवनीत सिंह बिट्टू का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'हम जब कांग्रेस में थे, जीतकर पार्टी को सीट लाते थे, उनपर कभी बोझ नहीं बने। जब लगा कि ये परिवार की पार्टी रह गई, गांधी की पार्टी रह गई तब लोग निकल गए। अगर कांग्रेस रहती तो कांग्रेस में लोग रहते। अगर ये कांग्रेस होती तो सबसे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी निलंबित होते। बंधुआ मजदूरों कि तरह अपने सांसदों को आगे करके उन्हें निलंबित करवा देते हैं और अब मौज से गाड़ी में आते हैं और चले जाते हैं।'राहुल को 'अबोध बालक' कहने पर भड़कीं प्रियंका गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए राज्यसभा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 'अबोध' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'यह किस तरह की बातें है। क्या किसी के बारे में बात करने का यह कोई तरीका है? वे किस बात से डर रहे हैं? कि वह किसी किताब से कुछ कोट करेंगे? या वे एपस्टीन फाइलों से डर रहे हैं? या कि हम उनसे इस डील (अमेरिका-भारत व्यापार समझौते) पर सवाल करेंगे?'#WATCH | Delhi | On Union Minister JP Nadda using the term 'abodh' in reference to LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "He should be allowed to speak. Is this a way to talk about anyone? What are they scared of? That he will quote from a book? Or… pic.twitter.com/HZkXtiLxcP
— ANI (@ANI) February 5, 2026
विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए: वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को बोलने और बहस शुरू करने का अधिकार होता है, जिसे इस सदन में पूरी तरह से नकार दिया गया है। हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए।'हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का आज चौथा दिन है। लोकसभा में हंगामे के बीच प्रधानमंत्री चर्चा का जवाब नहीं दे सके। इसी बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदन में पेश प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित होने की घोषणा की। गतिरोध बरकरार रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे से राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ और इस दौरान सरकार से कई अहम सवाल पूछे गए।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिंचिंग शब्द पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खरगे की तरफ से की गई आलोचना के बाद लिंचिंग जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। सीतारमण ने राजस्थान में हुई दर्जी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे सदन को ऐसे शब्दों के इस्तेमाल की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने सभापति सीपी राधाकृष्णन से अपील की कि ऐसे असंसदीय शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल देना चाहिए। हंगामे, नारेबाजी और शोक के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों को अपने आचरण और रवैये पर दोबारा विचार करना चाहिए।किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया
राज्यसभा में विपक्षी दलों की तरफ से हंगामे और नारेबाजी के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब नहीं सुनना चाहती तो उन्हें इसका पूरा अधिकार है, लेकिन अन्य विपक्षी दल और सांसद पीएम मोदी के जवाब को सुनना चाहते हैं। विपक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है, यहां की कार्यवाही नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। खरगे को राहुल गांधी से बात कर उन्हें समझाना चाहिए। बीते चार दिनों से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराई जा रही है, लेकिन आज राज्यसभा में लोकसभा की कार्यवाही पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।संसद की कार्यवाही से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
