सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित, पीएम मोदी राज्यसभा में दे सकते हैं जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 05 Feb 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

Parliament Budget Session Day 7 LIVE Updates opposition govt deadlock PM Modi Reply Rahul and other Leaders
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:10 PM, 05-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है।
02:00 PM, 05-Feb-2026

कंगना रनौत ने राहुल पर साधा निशाना

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'उनके शब्दों पर ध्यान दीजिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में भी कहा कि इसमें और 'माल' और 'कबाब' हैं। जिस इंसान की इतनी खराब सोच हो उनके क्या उम्मीद कर सकते हैं।'
12:52 PM, 05-Feb-2026

रवनीत सिंह बिट्टू का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'हम जब कांग्रेस में थे, जीतकर पार्टी को सीट लाते थे, उनपर कभी बोझ नहीं बने। जब लगा कि ये परिवार की पार्टी रह गई, गांधी की पार्टी रह गई तब लोग निकल गए। अगर कांग्रेस रहती तो कांग्रेस में लोग रहते। अगर ये कांग्रेस होती तो सबसे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी निलंबित होते। बंधुआ मजदूरों कि तरह अपने सांसदों को आगे करके उन्हें निलंबित करवा देते हैं और अब मौज से गाड़ी में आते हैं और चले जाते हैं।'
12:49 PM, 05-Feb-2026

राहुल को 'अबोध बालक' कहने पर भड़कीं प्रियंका गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए राज्यसभा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 'अबोध' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'यह किस तरह की बातें है। क्या किसी के बारे में बात करने का यह कोई तरीका है? वे किस बात से डर रहे हैं? कि वह किसी किताब से कुछ कोट करेंगे? या वे एपस्टीन फाइलों से डर रहे हैं? या कि हम उनसे इस डील (अमेरिका-भारत व्यापार समझौते) पर सवाल करेंगे?'
 
12:48 PM, 05-Feb-2026

विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए: वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को बोलने और बहस शुरू करने का अधिकार होता है, जिसे इस सदन में पूरी तरह से नकार दिया गया है। हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए।'
12:10 PM, 05-Feb-2026

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का आज चौथा दिन है। लोकसभा में हंगामे के बीच प्रधानमंत्री चर्चा का जवाब नहीं दे सके। इसी बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदन में पेश प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित होने की घोषणा की। गतिरोध बरकरार रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे से राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ और इस दौरान सरकार से कई अहम सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 05-Feb-2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिंचिंग शब्द पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खरगे की तरफ से की गई आलोचना के बाद लिंचिंग जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। सीतारमण ने राजस्थान में हुई दर्जी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे सदन को ऐसे शब्दों के इस्तेमाल की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने सभापति सीपी राधाकृष्णन से अपील की कि ऐसे असंसदीय शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल देना चाहिए। हंगामे, नारेबाजी और शोक के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों को अपने आचरण और रवैये पर दोबारा विचार करना चाहिए।
11:10 AM, 05-Feb-2026

किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया

राज्यसभा में विपक्षी दलों की तरफ से हंगामे और नारेबाजी के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब नहीं सुनना चाहती तो उन्हें इसका पूरा अधिकार है, लेकिन अन्य विपक्षी दल और सांसद पीएम मोदी के जवाब को सुनना चाहते हैं। विपक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है, यहां की कार्यवाही नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। खरगे को राहुल गांधी से बात कर उन्हें समझाना चाहिए। बीते चार दिनों से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराई जा रही है, लेकिन आज राज्यसभा में लोकसभा की कार्यवाही पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।

संसद की कार्यवाही से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
11:07 AM, 05-Feb-2026

राज्यसभा में भी हंगामा, खरगे ने लोकसभा का मुद्दा उठाया

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी हंगामा देखने को मिला। सदन के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को न बोलने दिए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसले पर चर्चा का मुद्दा उठाया। इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन और सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही के मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती। अगर खरगे चाहते हैं कि लोकसभा में सुचारू रूप से चर्चा हो, तो उन्हें राहुल गांधी और अपने दल के नेताओं से बात करनी चाहिए।
11:04 AM, 05-Feb-2026

लोकसभा में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला हुए नाराज

लोकसभा में गतिरोध बरकरार है। स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सदन में मर्यादा बनाए रखना सबकी सामूहिक जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अव्यवस्था की हालत को देखते हुए सदन की कार्यवाही चलाना संभव नहीं है। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed