Live
Parliament Budget Session LIVE: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब का राहुल ने किया जिक्र, संसद में बरपा हंगामा
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
लाइव अपडेट
राहुल गांधी को लोकसभा अध्यक्ष की चेतावनी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे सदन में नियमों के तहत बोलें, अगर वे नियमों और तथ्यों के साथ नहीं बोलेंगे तो वे दूसरे वक्ता को बोलने का मौका देंगे।सदन नियमों से चलता है- किरेन रिजिजू
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है और नेता प्रतिपक्ष नियमों को नहीं मान रहे हैं। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन के गैर-सूचीबद्ध मुद्दे को उठाना जारी रखा और सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक पत्रिका के लेख से उद्धृत करने का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि 'हमें इस बात पर भी चर्चा करनी चाहिए कि लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले का पालन न करने वाले सदस्य के साथ क्या किया जाना चाहिए।'राहुल के बयान पर संसद में हंगामा जारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई। सदन में एक अप्रकाशित किताब की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं।पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब का जिक्र, हंगामा शुरू
राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया, जिसके बाद हंगामा हो गया। पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब के हवाले से राहुल गांधी ने बयान दिया, जिसके बाद रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि बिना छपि पुस्तक का जिक्र नहीं किया जा सकता।चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत चीन से की। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा में चीनी सेना दाखिल हो रही थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चीनी टैंक सीमा में दाखिल होने आ रहे थे।। उनके इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई।राहुल गांधी का संबोधन शुरू होते ही हंगामा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। राहुल के भाषण शुरू करते हुए संसद में हंगामा हो गया।दोपहर 2 बजे तक राज्यसभा स्थगित
दोपहर 2 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। इससे पहले सदन में प्रश्नकाल दो घंटे चला। सुबह सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी।बजट सत्र 2026: जल जीवन मिशन पर मंत्री का जवाब
मंत्री सीआर पाटिल ने तेलंगाना राज्य में जल जीवन मिशन की स्थिति के बारे में राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
Minister @CRPaatil replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #RajyaSabha regarding Status of JJM in the state of Telangana.@VPIndia @DoWRRDGR_MoJS @CPR_VP pic.twitter.com/b3TPCrCfMu
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू
लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पेश किया। इसके बाद अलग-अलग दलों के सांसद इस चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। पोत-परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने सरकारी उपलब्धियों को गिनाने के अलावा बजटीय आवंटन पर प्रकाश डाला।बजट सत्र 2026: बीमा कवरेज के सवालों पर जवाब
वित्त राज्य मंत्री राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए बीमा कवरेज से संबंधित सवालों का जवाब दिया।#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
MoS @mppchaudhary replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #LokSabha regarding Expansion and Penetration of Insurance Coverage.@LokSabhaSectt @ombirlakota @FinMinIndia @MahuaMoitra pic.twitter.com/325LuWfmi6
