Live
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा कल 11 बजे तक स्थगित; राज्यसभा से इंडिया ब्लॉक के सांसदों का वॉकआउट
{"_id":"6a7ab347324181d3b30d5544","slug":"parliament-monsson-session-2026-live-lok-sabha-rajya-sabha-proceeding-kiren-rijiju-amit-shah-updates-in-hindi-2026-08-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा कल 11 बजे तक स्थगित; राज्यसभा से इंडिया ब्लॉक के सांसदों का वॉकआउट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 11 Aug 2026 03:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:18 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates News in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। विपक्ष दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब और राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, राज्यसभा में चर्चा जारी है। पढ़िए संसद से लाइव अपडेट्स-
विज्ञापन
संसद के मानसून सत्र का 17वां दिन
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:16 PM, 11-Aug-2026
इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने राज्यसभा से किया वॉकआउट
इंडिया ब्लॉक के दलों ने मंगलवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया। यह वॉकआउट दोपहर बाद की कार्यवाही में हुआ, जब न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान सभापति ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की अनुमति नहीं दी।राज्यसभा में इससे पहले भी विपक्षी दल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग और पैलेट गन के इस्तेमाल पर बयान देने की मांग कर रहे थे। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी विपक्ष उठा रहा है। इन मुद्दों को लेकर मंगलवार को दोपहर से पहले सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई।
दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे। सभापति ने सांसदों से सिर्फ विधेयक पर बोलने को कहा। उन्होंने शुरुआत में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने 'एलओपी को बोलने दो' के नारे लगाए।
हंगामे के बीच विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। विपक्षी सांसदों ने सदन की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाने की कोशिश की। साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आने और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर नारे लगाए गए।
03:01 PM, 11-Aug-2026
देश के लोगों के भरोसे से जुड़ा है न्यायाधिकरण सुधार विधेयक: स्वाति मालीवाल
न्यायाधिकरण सुधार विधेयक के समर्थन में सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह विधेयक आम नागरिक के न्याय के लिए इंतजार से जुड़ा है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ न्यायाधिकरणों के लिए विधेयक नहीं है, बल्कि देश के लोगों के भरोसे से जुड़ा विधेयक है।
विज्ञापन
02:40 PM, 11-Aug-2026
कानून मंत्री ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पेश किया
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पेश किया। उन्होंने इसे विचार और पारित करने के लिए सदन के सामने रखा।विधेयक के समर्थन में बोलते हुए एआईएडीएमके सांसद आईएस इनबादुरई ने कावेरी नदी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
02:28 PM, 11-Aug-2026
लोकसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।02:20 PM, 11-Aug-2026
केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित
केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि केरल के वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर अपनी बात नहीं रखी।02:19 PM, 11-Aug-2026
नित्यानंद राय ने केरल का नाम बदलने वाले बिल के विरोध पर कांग्रेस को घेरा
केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक 2026 पर चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने को मंजूरी दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 11-Aug-2026
लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी
लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद ने विपक्षी सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की। विपक्षी सांसद दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद नारेबाजी जारी रही।02:10 PM, 11-Aug-2026
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी, उपसभापति की सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। उपसभापति हरिवंश ने विपक्षी सांसदों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। विपक्षी सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग को लेकर लगातार नारे लगाते रहे। इसी बीच, हरियाणा से भाजपा सांसद सुभाष बराला ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक के समर्थन में सदन में अपनी बात रखी।02:05 PM, 11-Aug-2026
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू
दोपहर दो बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू कर दी गई है। दोनों सदनों में हंगामे के बीच चर्चा जारी है।12:20 PM, 11-Aug-2026
सरकारों को संवेदनहीनता का खामियाजा भुगतना पड़ेगा: सांसद चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि झारखंड और लखनऊ के छात्रों के मुद्दे उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र जहां भी अपनी समस्याएं उठाना चाहते हैं, चाहे इलाहाबाद हो या लखनऊ, उन सभी मुद्दों को सदन में उठाया जाना चाहिए। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज सरकारें संवेदनहीन हो गई हैं। उन्हें लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारों को अपनी इस संवेदनहीनता का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।