Winter Session Live: संसद में भारत-चीन मसले पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, देश में कैंसर मामलों पर चिंता बढ़ी
{"_id":"6392b8f3ce7dc82a245f951f","slug":"parliament-winter-session-2022-live-rajyasabha-loksabha-news-and-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Winter Session Live: संसद में भारत-चीन मसले पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, देश में कैंसर मामलों पर चिंता बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Parliament Winter Session 2022 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। लोकसभा में आज संविधान अनुसूचित जनजातियां आदेश दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां संशोधन विधेयक 2022 पेश किया गया। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देश में 1000 खेलो इंडिया सेंटर खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनमें से 733 सेंटर पर काम शुरू कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:32 PM, 09-Dec-2022
ग्रेट निकोबार द्वीप में वन भूमि के लिए हरियाणा, मध्यप्रदेश में लगाए जाएंगे पेड़
ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के 130.75 वर्ग किमी वन क्षेत्र को विकास परियोजना में जाने की भरपाई के लिए हरियाणा और मध्य प्रदेश में पेड़ लगाए जाएंगे। सरकार ने राज्यसभा में राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि केंद्र सरकार ने 27 अक्टूबर के पत्र के माध्यम से ग्रेट निकोबार द्वीप में सतत विकास के लिए 130.75 वर्ग किलोमीटर वन भूमि में पेड़ काटने को लेकर के लिए सैद्धांतिक / चरण -1 की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना महत्वपूर्ण सामरिक और राष्ट्रीय महत्व की है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में, हरियाणा और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में क्षतिपूरक वनीकरण करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। चौबे ने कहा, चूंकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वृक्षारोपण का दायरा बहुत सीमित है, शुष्क परिदृश्य और शहरी क्षेत्रों के आसपास के क्षेत्र में प्रतिपूरक वनीकरण अधिक पारिस्थितिक मूल्य प्रदान करेगा।

07:04 PM, 09-Dec-2022
तीनों सेनाओं में 1.35 लाख कर्मियों की कमी
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में जानकारी दी कि सेना में सबसे अधिक 1.18 लाख रिक्तियों के साथ तीनों सेवाएं 1.35 लाख कर्मियों की कमी से जूझ रही हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 30 सितंबर तक भारतीय नौसेना (नाविकों) में कुल 11,587 की कमी का अनुमान लगाया गया था। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर, 2022 तक भारतीय वायु सेना (वायुसेना और गैर-लड़ाकू) में रिक्त पदों की संख्या 5,819 थी। सेना में संख्या एक जुलाई तक थी और इसमें जूनियर कमीशंड अधिकारी और अन्य रैंक के अधिकारी शामिल थे।
अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना में जेसीओ/ओआर के लिए कुल 40000 रिक्तियों का विज्ञापन दिया गया है। भारतीय नौसेना में वर्ष 2022 में अग्निवीरों के लिए कुल 3,000 रिक्तियों का विज्ञापन दिया गया है। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में 3,000 रिक्तियों का विज्ञापन दिया गया है उन्होंने कहा कि जवानों के स्तर पर सभी भर्तियां अग्निपथ योजना के तहत की जा रही हैं।
06:59 PM, 09-Dec-2022
एक्सपायरी के कारण सरकारी बफर स्टॉक में कोविड टीकों की बर्बादी नहीं
केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि सरकारी बफर स्टॉक में कोविड-19 टीकों की समाप्ति के कारण कोई बर्बादी नहीं हुई है। पवार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन स्टॉक की बारीकी से निगरानी करती है ताकि उनका इष्टतम उपयोग और न्यूनतम अपव्यय सुनिश्चित किया जा सके। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई है कि वे दैनिक आधार पर कार्यक्रम कवरेज और वैक्सीन की बर्बादी की समीक्षा करें और यदि आवश्यक हो तो उनके इष्टतम उपयोग के लिए वैक्सीन स्टॉक का पुनर्वितरण करें।

06:56 PM, 09-Dec-2022
विपक्ष ने UCC पर सरकार को घेरा
SP सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि इसको (UCC) को नहीं लाना चाहिए था और विपक्ष ने भी इसका विरोध किया। यह विधेयक संविधान के खिलाफ है। संविधान ने अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक, शैक्षिक आदि अधिकारों को मौलिक अधिकारों में रखा था। अगर वह देश को बर्बाद करना चाहते हैं तो वह यह विधेयक ला सकते हैं। समान नागरिक संहिता विधेयक 2020 पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस इस विधेयक का विरोध करती है क्योंकि हमारा देश विविधताओं से भरा है जहां लोगों के अलग-अलग विश्वास, पर्सनल लॉ, रिवाज और परंपराएं हैं। इस बिल को लाने से पहले हितधारकों के साथ गहन चर्चा और बहस होनी चाहिए।

06:18 PM, 09-Dec-2022
रवि किशन ने जगैर सरकारी विधेयक लोकसभा में पेश किया
भाजपा सांसद रवि किशन ने जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करने के प्रावधान वाला एक गैर-सरकारी विधेयक लोकसभा में पेश किया। गोरखपुर से लोकसभा सदस्य ने गैर सरकारी कामकाज के तहत सदन में ‘जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2019’ पेश किया। इसके अलावा कई अन्य गैर सरकारी विधेयक लोकसभा में पेश किए गए। जनता दल (यूनाइटेड) के आलोक कुमार सुमन ने दवाओं की कीमत निर्धारित करने वाला गैर सरकारी विधेयक पेश किया। द्रमुक की टी सुमथि ने निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं के लिए आवासीय सुविधा के प्रावधान वाला गैर सरकारी विधेयक पेश किया।
06:18 PM, 09-Dec-2022
भाजपा ने बिहार में जंगल राज लौटने का किया दावा
भाजपा के सतीश चंद्र दुबे ने शुक्रवार को बिहार में हाल में हुई अपराध की कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्यसभा में आरोप लगाया कि बिहार में ‘‘जंगल राज-पार्ट 2’’ लौट आया है। उनके इस दावे का जनता दल यूनाइटेड (जद-यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के सदस्यों ने जोरदार प्रतिकार किया। शून्यकाल में इस मामले को उठाते हुए दुबे ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बिहार में हत्या, डकैती और बलात्कार की कुछ घटनाओं की तरफ सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि अपराध की घटनाओं से जनता में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:18 PM, 09-Dec-2022
राज्यसभा में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन के लिए निजी विधेयक पेश
राज्यसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सदस्य ने राष्ट्रीय न्यायिक आयोग गठित करने के प्रावधान वाला एक निजी विधेयक पेश किया। आम आदमी पार्टी ने यह कहते हुए विरोध किया कि संसद को ऐसा कानून नहीं बनाना चाहिए, जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया जाए। शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी कामकाज के दौरान माकपा के विकास रंजन भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय न्यायिक आयोग विधेयक पेश किया। इसमें उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों तथा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए एक राष्ट्रीय न्यायिक आयोग गठित करने का प्रावधान किया गया। उच्च सदन में शुक्रवार को कुल 31 निजी विधेयक पेश किए।
05:39 PM, 09-Dec-2022
पाकिस्तान में नहीं रुक रहे अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक स्थलों पर हमले
पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक स्थलों पर हमलों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने संसद में चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में, अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की लगातार घटनाएं सामने आई हैं। पिछले तीन वर्षों में सिंध में गुरुद्वारा ननकाना साहिब, श्री गुरु हरकिशन साहिब में तोड़फोड़ की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।
लोकसभा में वी मुरलीधरन ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों की कड़ी में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, मीरपुर मथेलो में शिव मंदिर, थरपारकर में हिंदू मंदिर, कराची में श्री मारी माता मंदिर, लरकाना में संत मोहन दास मंदिर, हैदराबाद में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ हुई और शिकारपुर में संत बाबा जयरामदास समाधि आश्रम में सोने की मूर्ति की चोरी हुई।

05:31 PM, 09-Dec-2022
अफगानिस्तान में भारत की विकास साझेदारी का मुद्दा उठाया
लोकसभा में एमओएस वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ एक विकास साझेदारी में लगा हुआ है, जिसमें बिजली, जल आपूर्ति, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और क्षमता निर्माण के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश के 34 प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं। अफगानिस्तान में भारत सरकार द्वारा प्रतिबद्ध अधिकांश परियोजनाओं को पूरा कर सौंप दिया गया है।

05:29 PM, 09-Dec-2022
विदेश में भारतीय कैदियों की संख्या 8000 से अधिक
लोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने विदेशी जेलों में बंद भारतीय कैदियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, वर्तमान में विदेशी जेलों में विचाराधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या 8441 है, जिनमें से 4,389 खाड़ी देशों (यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान) की जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई ने सजा काट रहे भारतीयों के हस्तांतरण पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत यूएई की जेलों में बंद भारतीयों को उनकी शेष सजा काटने के लिए भारत में स्थानांतरित किया जा सकता है।