फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JPSC-JSSC Protest Live: बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र; स्ट्रेचर से कंधे पर ले जाए गए देवेंद्र महतो

Mon, 10 Aug 2026 09:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 09:33 AM IST
खास बातें

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को बड़े प्रदर्शन में बदलने जा रहा है। राज्य सरकार और छात्रों के बीच रविवार को हुई छठे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही।

विज्ञापन
JPSC-JSSC Protest Live Students to March Towards Jharkhand Assembly Today, Security Tightened in Ranchi
देवेंद्रनाथ महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:18 PM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: बैरिकेडिंग लांघकर विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का ‘विधानसभा घेराव’ मार्च जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग लांघकर विधानसभा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

12:04 PM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: भूख हड़ताल के बावजूद मार्च में शामिल हुए देवेंद्र महतो

भूख हड़ताल पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्रनाथ महतो भी छात्रों के विधानसभा मार्च में शामिल हो गए। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत कमजोर हो गई है और वह खुद चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में छात्रों ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने तिरंगा लहराकर छात्रों के आंदोलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। छात्रों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।
 

 
विज्ञापन
12:02 PM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: छात्रों ने उठाया देवेंद्रनाथ महतो को

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्रनाथ महतो भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने उन्हें एंबुलेंस से बाहर निकाला और स्ट्रेचर को अपने कंधों पर उठाकर उन्हें आगे लेकर गए।

11:26 AM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से धुर्वा गोलचक्कर पहुंचे

 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से धुर्वा गोलचक्कर पहुंचे। इसके बाद वह एंबुलेंस से विधानसभा की ओर रवाना हो गए। देवेंद्रनाथ महतो अब अन्य प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ विधानसभा मार्च में शामिल होंगे।
 

 

11:21 AM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: जयराम कुमार महतो ने सरकार पर निशाना साधा

रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम कुमार महतो ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है और छात्रों की परीक्षा रद्द करने की मांग को मान लेना चाहिए था। जयराम महतो ने कहा कि सरकार ने छात्रों की कई मांगें मान ली हैं, जिसके लिए वह सरकार को धन्यवाद देते हैं। हालांकि, छात्रों की सबसे अहम मांग JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परीक्षा में सबसे ज्यादा अनियमितताएं हुई हैं। विधायक ने दावा किया कि अभय तिवारी ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने करीब 400 अभ्यर्थियों का चयन करवाया था। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों को देखते हुए JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
11:20 AM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: बाबूलाल मरांडी ने कही ये बात

झारखंड में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, "छात्र अपना विरोध जारी रखे हुए हैं, लेकिन सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है। JPSC-JSSC-CGL इन सभी की CBI से जांच होनी चाहिए। "
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में झारखंड बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हैं।
10:46 AM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: बैरिकेड लांघकर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी छात्र

रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की है। हालांकि, छात्र बैरिकेड लांघकर आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं। उधर, रांची में एक तरफ छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया है। पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को मौके से हटाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

10:29 AM, 10-Aug-2026

JPSC परीक्षा में कथित धांधली पर ED का शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब जांच आगे बढ़ने की संभावना है।
10:02 AM, 10-Aug-2026

Jharkhand Students Protest Live Updates News in Hindi: क्या हैं छात्रों की प्रमुख मांगें?

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा वर्ष 2019 के बाद आयोजित सभी JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने और राज्य सरकार की नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग भी प्रमुख है।

छात्रों की अन्य मांगों में परीक्षा में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, श्रेणीवार कटऑफ जारी करना, OMR कॉपी और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराना तथा UPSC और SSC की तर्ज पर नियमित भर्ती कैलेंडर जारी करना शामिल है। छात्रों का दावा है कि इन मांगों पर अब तक पूरी तरह अमल नहीं हुआ है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed