फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Bank Employee Dies in Bike Collision in Titawi, Wife and Two-Year-Old Son Injured

Muzaffarnagar: कांवड़ देखने जा रहे दो बाइक सवारों की भिड़ंत, बैंककर्मी की मौत; पत्नी और दो वर्षीय बेटा घायल

Mon, 10 Aug 2026 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Aug 2026 12:32 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में रविवार देर रात हादसे में धोलरी गांव निवासी 32 वर्षीय बैंककर्मी गौरव की मौके पर मौत हो गई। वह पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bank Employee Dies in Bike Collision in Titawi, Wife and Two-Year-Old Son Injured
कांवड़ मार्ग पर रात के समय बढ़ जाती है भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में एक बैंककर्मी की मौत हो गई। हादसा चिरवा टिल्ला और धौलरा अंडरपास के बीच हुआ। मृतक की पहचान धोलरी गांव निवासी गौरव (32) के रूप में हुई है। गौरव बघरा कोऑपरेटिव बैंक में संविदा कर्मचारी थे।

विज्ञापन


बताया गया कि गौरव रविवार को अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ बघरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में तितावी में कांवड़ देखने के कारण उन्हें देर हो गई। देर रात चिरवा टिल्ला पार करने के बाद उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: कहीं करोड़ों की कांवड़, कहीं झांकी का क्रेज; रफ्तार भर रहीं शिवभक्तों की केसरिया कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत
दूसरी बाइक धोलरी निवासी बीरम पाल चला रहे थे। बताया गया कि वह भी कांवड़ देखने के लिए तितावी जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी, बेटा और दूसरा बाइक सवार घायल
हादसे में गौरव की पत्नी और उनका दो वर्षीय बेटा भी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार बीरम पाल भी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बघरा अस्पताल पहुंचाया।
बीरम पाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले मुजफ्फरनगर और बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया। गौरव की पत्नी और बेटे का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed