फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी ने प्रेमी से कराया पति का कत्ल!: गालियां दे उकसाया, घर से निकलते ही मार डाला, नसीम हत्याकांड में नया मोड़

Mon, 10 Aug 2026 10:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 10 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के सफीपुर पट्टी में मेरठ के लक्खीपुरा निवासी वेल्डर नसीम उर्फ तालिब सैफी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। आरोपी प्रेमी ने गालियां देकर नसीन को उकसाया था। इसके बाद जैसे ही वो घर से निकला तो आरोपी ने धारदार हथियार से वार करके मार डाला।

विज्ञापन
new twist in Muzaffarnagar welder Naseem murder case Provoked with verbal abuse and killed
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के सफीपुर पट्टी में मेरठ के लक्खीपुरा निवासी वेल्डर नसीम उर्फ तालिब सैफी (28) की हत्या एलान कर की गई। आरोपी ने तीन महीने पहले ही वेल्डर के पिता को मोबाइल पर कॉल कर हत्या का एलान किया था। पुलिस ने आरोपी आसिम अब्बासी को लुहसाना मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। वेल्डर की पत्नी मीना को पुलिस ने घर से ही पकड़ा।


अवैध संबंधों का विरोध करने पर दोनों ने वारदात की साजिश रची। वेल्डर को कॉल कर मेरठ से बुलाया गया। वारदात की सुबह हमलावर ने बुगदा (मीट काटने का औजार) लेकर घर पर जाकर गाली-गलौज की। वेल्डर विरोध करते हुए गली तक पहुंच गया, जिसके बाद हमलावर ने उसे गिराकर 17 वार कर हत्या कर दी थी।
new twist in Muzaffarnagar welder Naseem murder case Provoked with verbal abuse and killed
नसीम उर्फ तालिब सैफी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार को आसिम के भनवाड़ा से लुहसाना की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की और गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
new twist in Muzaffarnagar welder Naseem murder case Provoked with verbal abuse and killed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी मीना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी से तमंचा, बुगदा बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना को भी सफीपुर पट्टी स्थित किराये के घर से गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी विवेचक सुभाष अत्री ने बताया कि हत्याकांड में महिला की साजिश होने के मोबाइल से सबूत मिले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
new twist in Muzaffarnagar welder Naseem murder case Provoked with verbal abuse and killed
अस्पताल के बाहर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
गालियां देकर उकसाया...घर से निकलते ही मार डाला
सफीपुर पट्टी में किराए के मकान में बहन के साथ रह रही मीना ने चार अगस्त को कॉल कर मेरठ से अपने शौहर नसीम को बुलाया। साजिश के तहत शनिवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोस में ही रहने वाला आसिम बगदा लेकर मीना के घर के सामने पहुंचा नसीम को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
new twist in Muzaffarnagar welder Naseem murder case Provoked with verbal abuse and killed
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा - फोटो : सीसीटीवी
छह बजकर 40 मिनट पर नसीम घर से निकलकर विरोध करने लगा। हमलावर उसे उकसाते हुए गली के सुनसान हिस्से में ले गया और इसके बाद 15 सेकंड में 17 वार कर हत्या कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed