{"_id":"6a785d2d80f871e9d40655c5","slug":"naseem-murder-case-deranged-lover-who-attacked-a-young-man-with-a-bugda-in-budhana-arresterd-2026-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नसीम हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में युवक को बुगदे से काटने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में पकड़ा, पत्नी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीम हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में युवक को बुगदे से काटने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में पकड़ा, पत्नी भी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:28 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: मेरठ निवासी नसीम की शनिवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में उसकी पत्नी मीना के प्रेमी आसिम ने बुगदे से 17 वार कर हत्या कर दी। पत्नी मीना ने ही साजिश के तहत नसीम को मेरठ से बुलाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
नसीम उर्फ तालिब की फाइल फोटो और मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा हत्यारोपी आसिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना पुलिस ने मेरठ के नसीम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मीना और प्रेमी आसिम को गिरफ्तार किया है। आसिम को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक तमंचा बरामद किया है।
2 of 8
प्राथमिक चिकित्सालय मे घायल तालिब
- फोटो : चिकित्सक
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा के रहने वाले नसीम उर्फ तालिब (28) की शादी बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास मोहल्ला सफीपुर पट्टी की मीना के साथ साल 2022 हुई थी। नसीम गुजरात में वेल्डर और बिजली का काम करता था। मीना और आसिम के प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस कारण लंबे समय से मीना अपने मायके में रह रही थी।
3 of 8
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा
- फोटो : सीसीटीवी
25 जुलाई को नसीम मेरठ आया, इसके बाद चार अगस्त से वह ससुराल में रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर गली में नसीम और उसकी पत्नी मीना के प्रेमी आसिम के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आसिम बुगदा (गंडासा) उठा लाया।
सूनी गली में दोनों के बीच डेढ़ मिनट तक खींचतान चलती रही। तालिब के नाली में गिरते ही आसिम ने एक के बाद एक 17 वार किए, इसके बाद तालिब घायल होकर गिर गया। हमलावर के भाग जाने पर आसपास के लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
घटना स्थल पर जानकारी लेते सीओ व अन्य
- फोटो : पुलिस
सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नसीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
नसीम उर्फ तालिब की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के भाई आकिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पत्नी ने साजिश के तहत चार अगस्त को तालिब को बुलाया और इसके बाद हत्या करा दी। मृतक अपनी पत्नी की हरकतों का विरोध करता था। घर से 20 हजार रुपये लेकर गुजरात जाने के लिए निकला था लेकिन पत्नी ने साजिश के तहत कॉल कर बुढ़ाना बुला लिया।
बुढ़ाना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि घायल युवक के सिर और चेहरे पर 17 घाव थे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।