{"_id":"6a785e0d2aebfb1087005733","slug":"maa-shakumbhari-university-has-sought-data-on-female-students-the-deadline-is-august-12-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-177842-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने छात्राओं का डेटा मांगा, 12 अगस्त अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने छात्राओं का डेटा मांगा, 12 अगस्त अंतिम तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने मंडल के कॉलेजों से छात्राओं का डेटा मांगा है। विश्वविद्यालय में संबद्ध कॉलेजों को 12 अगस्त तक पात्र छात्राओं का विवरण जमा करना होगा। सत्र 2025-26 में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी मिलेगी।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में योग्य छात्राओं का विवरण अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश दिया गया है। कॉलेजों को यह डेटा हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों माध्यमों से जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय इस संकलित डेटा को राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद राज्य सरकार अंतिम रूप से पात्र छात्राओं का चयन कर उन्हें स्कूटी वितरित करेगी।
-- -- -- -- -- -- --
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
लाभार्थियों के चयन के लिए कड़े मानक तय किए हैं। कॉलेजों को प्रत्येक छात्रा के दस्तावेज का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजनी होगी। इसमें छात्रा का कॉलेज रजिस्ट्रेशन फॉर्म और नवीनतम फोटो शामिल है। आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है। अभिभावक का आय प्रमाण पत्र भी देना होगा, जिसमें वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
डिजिटल पहचान और मोबाइल नंबर
छात्राओं के पास अपार आईडी होना आवश्यक है। आधार कार्ड से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर भी जरूरी है। इस नंबर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सत्यापन के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि केवल योग्य छात्राएं ही योजना का लाभ उठा सकें। कॉलेजों को निर्धारित प्रारूप में सूची तैयार करनी होगी।