कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कें आस्था के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत के कांवड़ मार्गों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।
Kanwad Yatra: कहीं करोड़ों की कांवड़, कहीं झांकी का क्रेज; रफ्तार भर रहीं शिवभक्तों की केसरिया कतारें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:42 AM IST
सार
कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाईवे शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर तक कांवड़ियों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। कहीं डाक कांवड़िए पूरे वेग से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं तो कहीं डीजे और भजन मंडलियों के साथ शिवभक्त झूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन