CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों के लिए दिए आदेश, पहली पत्रकार वार्ता में बताए कैबिनेट के फैसले
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Oath Taking Ceremony Live: उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल मंगूभाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पूरी खबर यहां पढ़ें- पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री मोहन यादव, धार्मिक स्थल से हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे सीएम मोहन यादव
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर से कर रहे हैं मुलाकात। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कई विधायक मौजूद हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण की है। बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया है।
राजेंद्र शुक्ला
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।
- शपथ ग्रहण स्थल के बाहर भाजपा समर्थकों ने शिवराज सिंह चौहान का काफिला रुकवाया
- बड़ी संख्या में समर्थक शिवराज सिंह चौहान से मिल रहे हैं
- मामा-मामा के नारे लगाकर महिलाएं युवा शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे
- मंदसौर के मल्हारगढ़ से विधायक हैं जगदीश देवड़ा, पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे
- राज्यपाल ने रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
- पिछली सरकार में विधान सभा चुनाव की आचार सहिता लागू होने के एक महीने पहले मंत्री बने थे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतों और कार्यक्रम में उपस्थित जनता के सामने हाथ जोड़कर कार्यक्रम स्थल से रवाना
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए
- मोदी मोदी के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
- राष्ट्रीय गान के बाद फिर लगे मोदी मोदी के नारे
- मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव वीर राणा ने शपथ ग्रहण की कार्रवाई शुरू की
- डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
- राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई, अब जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद के लिए पद और गोपनीता की शपथ ली
