MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव कल लेंगे MP के CM पद की शपथ, PM मोदी और शाह सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Oath Taking Ceremony Live: मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इस्कॉन ने सर्वप्रथम CM डॉ मोहन यादव को दिया था विकास पुरुष का सम्मान
इस्कॉन PRO पंडित राघव दास ने बताया कि डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर हमें बहुत ही खुशी है। मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं। हमारे गुरु महाराज परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी महाराज से उनका घनिष्ठ संपर्क रहा है और उज्जैन के विकास में योगदान के कारण सर्वप्रथम इस्कॉन प्राइड ऑफ उज्जैन पुरस्कार से भक्ति चारु स्वामी महाराज ने उन्हें सम्मानित किया था तथा विकास पुरुष का दर्जा दिया था। इसमें कोई संदेह नहीं है, वह मध्यप्रदेश का संपूर्ण विकास करेंगे ऐसी शुभकामनाएं।
भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपना प्रोफाइल दोबारा अपडेट किया। सोमवार शाम को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर खुद के नाम के आगे मुख्यमंत्री लिखा था।

विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति के बाद मोहन यादव को सीएम, राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाए जाने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री बनते ही सीएम मोहन यादव ने शिवराज सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, जब मीडिया ने सीएम मोहन यादव से लाड़ली बहना योजना चलेगी या नहीं को लेकर सवाल किया तो योजना को लेकर वह सकारात्मक जबाव नहीं दे पाए। पत्रकारों ने सीएम मोहन यादव से पूछा कि क्या वह सरकार संभालने के बाद लाड़ली बहना योजना को जारी रखेंगे या नहीं तो मोहन यादव ने कहा कि मैं देखूंगा कि योजना चलेगी या नहीं। जो अच्छी योजनाएं होंगी, उसे हम जारी रखेंगे। मोहन यादव के इस जबाव के बाद से माना जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना को जारी रखने को लेकर सरकार की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।
सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कांफ्रेंस
- मुख्यमंत्री रहते हुए मेरे रिश्ते मुख्यमंत्री जैसे नहीं परिवार के रिश्ते जैसे रहे
- मामा का रिश्ता है प्यार का रिश्ता और भैया का रिश्ता है विश्वास का रिश्ता
- जब तक मेरी सांस चलेगी, यह रिश्ता में टूटने नहीं दूंगा
- लोक कल्याणकारी योजनाएं लगातार चलती रहेंगी
- भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में जो कहा है, उसको पूरा करने की हमारी पूरी जिम्मेदारी रहेगी
- जब पूछा गया कि आपकी अगली भूमिका क्या होगी? तो शिवराज बोले की एक कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा पार्टी के लिए
- मेरे बारे में कोई भी फैसला नहीं करता, पार्टी तय करेगी मेरी जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान
मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लाल परेड मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नरेला विधायक, विश्वास सारंग, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- शिवराज सिंह के इस्तीफे के बाद मिलने पहुंची लाडली बहनें
- शिवराज सिंह को देख भावुक हो गई बहनें
- शिवराज सिंह से गले लगकर रोई बहनें
- महिलाएं बोलीं, हम आपका साथ नहीं छोड़ेंगे
- शिवराज सिंह बोले, मैं भी कहीं नहीं जा रहा हूं
मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर मंगलवार सुबह मोहन यादव ने कहा, मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे, इसी की तैयारी कर रहे हैं।
मंगलवार सुबह पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.