सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: जातिगत जनगणना पर बोले पीएम, मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार खंडवा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress BJP Candidates Rally Update
निमाड़ में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:57 PM, 05-Nov-2023
'माताएं-बहनें आज लखपति बन गई हैं'
मोदी ने कहा कि हमारे यहां कैसा है कि घर है तो किसके नाम पर पति के नाम पर। दुकान पति के नाम पर। गाड़ी लाए तो किसके नाम पर। पति के नाम पर या बेटे के नाम पर। खेत है तो किसके नाम पर पति के नाम पर, पति नहीं रहा तो किसके नाम पर बेटे के नाम पर। मां को क्या, महिला को क्या, उसके नाम कुछ नहीं। ये बेटा यह दर्द समझता है और इसलिए बेटा ने तय किया है कि माताएं-बहनें, जो मैं अब घर देता हूं न महिलाओं के नाम देता हूं। ताकि वो घर की मालकिन बनें। मोदी ने कहा कि एक-एक घर लाखों का बन रहा है तो एक प्रकार से मेरी माताएं-बहनें आज लखपति बन गई हैं।  
 
04:44 PM, 05-Nov-2023
पीएम ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने देश के लिए क्या-क्या नहीं किया। देश के कोने-कोने में जाकर देश को जोड़ा था। आज कांग्रेस क्या कर रही है। कांग्रेस आज समाज को बांटने के लिए साजिशें रच रही है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है, झूठ बोल रही है। कांग्रेस लोगों को बांटकर वोट की फसल काटना चाहती है। मप्र के लोगों को मप्र के भविष्य के लिए ये तोड़ने वाली, बांटने वाली विचारधारा को जमींदोज कर देना है। कांग्रेस को रोकने के लिए मप्र के लोगों का एकजुट रहना जरूरी है। भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास के साथ बढ़ रही है। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है।
 
04:44 PM, 05-Nov-2023
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है। क्या जरूरत पड़ गई है। पागल की तरह दौड़ रही है। कांग्रेस का इरादा साफ है। कांग्रेस एमपी को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है।
 
04:28 PM, 05-Nov-2023
खंडवा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम एमपी के मन में मोदी की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा ओमकारेश्वर और मां नर्मदा की कृपा पात्र निमाड़ की इस पावन धरा को मैं श्रृद्धापूर्वक नमन करता हूं। खंडवा सिर्फ एक स्थान नहीं है। बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। यहां जब भी मुझे आने का मौका मिला है, जब भी इस पवित्र धरती पर आया हूं तब ऐसा लगता है कि मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दो दिन जहां जहां गया हूं, जो दृश्य देखता हूं, जो उत्साह और उमंग देखता हूं, जो भावनाओं का एक प्रवाह देखता हूं। मैं हर कोने से सुन रहा हूं, लोग कहते हैं कि एमपी के मन में मोदी। निमाड़ में पीएम मोदी ने कहा कि नए वोटरों को माता-पिता बताएं, कैसा था कांग्रेस का शासन।

03:49 PM, 05-Nov-2023
सिवनी में पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित कर कहा कि मैं गरीबी से बाहर आ गया हूं। मुझे किताबों में पढ़ने की जरूरत नहीं है कि गरीबी क्या होती है। मैं गरीबों का दर्द महसूस कर सकता हूं। इसलिए, आपके बेटे, आपके भाई ने मन में एक बड़ा निर्णय लिया है कि जब दिसंबर में गरीब कल्याण अन्न योजना पूरी हो जाएगी तो हम अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी देंगे।

'आजकल एक नेता आदिवासी इलाकों में झूठ फैला रहे'
पीएम ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का एक घोटाला लाखों-करोड़ों रुपये का होता था। लेकिन बीजेपी में ये गरीब की भलाई में खर्च होता है। हमारे आदिवासी भाई-बहनों के यहां लखन कुंवर की पूजा-अर्चना कर खेती शुरू करने की परंपरा है। लेकिन बीते दशकों में कांग्रेस ने भारत की आजादी का पूरा श्रेय एक ही परिवार को दिया। कांग्रेस के लिए उससे बड़ा कुछ है ही नहीं। उन्होंने कहा कि आजकल एक नेता आदिवासी इलाकों में जाकर झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस के मुंह से आदिवासी नाम शोभा नहीं देता है।

पीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है, वह तो ढोंग कर रही है। लेकिन ये लोग इस बात के लिए मैदान में लड़ रहे हैं कि आगे चलकर कौन एमपी कांग्रेस पर कब्जा करेगा। यहां के दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट करने के लिए मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं। ऐसे लोगों की कोई जरूरत है क्या? युवाओं को ये बात समझनी पड़ेगी कि कांग्रेस के पास उनके लिए कोई रोडमैप नहीं है। उनकी बात सुनिए वे कहते हैं कि हमें वोट दो क्योंकि हमारे दादा-दादी ये थे। हमें वोट दो क्योंकि हमारे नाना-नानी वो थे।
11:27 AM, 05-Nov-2023
प्रहलाद पटेल बोले- मैंने कभी आश्वासन नहीं दिया गारंटी दी
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर के विकास का सपना और संकल्प तैयार कर लिया गया है, उसे जीतने के बाद जमीन पर उतारा जाएगा। नरसिंहपुर में आम आदमी की सुविधा को बढ़ावा दिया जाएगा और युवाओं के लिए अवसरों के आयाम खोजे जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री पटेल नरसिंहपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। पटैल नरसिंहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 AM, 05-Nov-2023
मोदी की सभा में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद
छैगांव में हो रही पीएम की सभा के दौरान निमाड़ की 12 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशी पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। तो वहीं सभा को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में पूरे निमाड़ क्षेत्र के गांव–गांव से लोग पहुंचने वाले हैं। जिसको लेकर हमारे कार्यकर्ताओं ने घर–घर जाकर जनता से संपर्क किया है। वहीं खंडवा से भजपा के मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया कि दादा धुनी वाले की नगरी खंडवा में हमारे सच्चे राष्ट्र नायक और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खंडवा आ रहे हैं। जो कि रविवार को 3:30 बजे खंडवा पहुंचेंगे। तोमर ने सभा के स्थान के चयन को लेकर कहा कि छैगांव माखन इसलिए चुना गया है कि यह सभी विधानसभाओं का सेंटर पॉइंट है, और इस सभा में सभी विधानसभाओं के प्रत्याशी सहित मोदी जी के फैन और मतदाता जो उन्हें सुनना चाहते हैं उन सभी की सुविधाओं को देखते हुए छैगांव माखन का चयन किया गया है। तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है जो कि निमाड़ के चारों जिलों से आएंगे।
 
09:53 AM, 05-Nov-2023
आज दमोह आयेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर दमोह आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दमोह आयेंगे और भारतीय जनता पार्टी के दमोह विधानसभा प्रत्याशी जयंत मलैया के समर्थन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री दमोह आने के बाद कार्यक्रम स्थल नीलकमल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके लिए भाजपा द्वारा तैयारियां की जा रही है।

 
08:59 AM, 05-Nov-2023
छैगांव में होगी मोदी की जनसभा
खंडवा के छैगांव माखन क्षेत्र में हो रही प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, तो वहीं इसका असर निमाड़ की 12 विधानसभा सीटों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल बीजेपी ने प्रदेश में अब तक औपचारिक रूप से अपने किसी भी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा तो नहीं बनाया है, लेकिन चुनाव जीतने के लिहाज़ से प्रदेश की हरेक सीट पर फोकस करना जरूरी है और ऐसे में बीजेपी यहां किसी भी तरह का जोखिम लेने से बच रही है।
 
08:30 AM, 05-Nov-2023

MP Election 2023 Live: जातिगत जनगणना पर बोले पीएम, मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ता जा रहा है, तो वहीं इसे बीजेपी के पक्ष में बढ़ाने और अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 5 नवम्बर को सिवनी और खंडवा में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव के दौरान निमाड़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा होगा तो वहीं भारतीय जनता पार्टी इसके जरिए अपने चुनावी नारे “एमपी के मन में मोदी” को सफल बनाने की कोशिश करते दिखेगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed