सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Smiles on pensioners' faces, CM Yadav transfers Rs 200.71 crore to their accounts

MP News: पेंशनरों के चेहरों पर आई मुस्कान, सीएम यादव ने अकाउंट में ट्रांसफर किए 200.71 करोड़ रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 29 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना के तहत 33.45 लाख हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 200.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि यह राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और भरोसे का प्रतीक है।
 

MP News: Smiles on pensioners' faces, CM Yadav transfers Rs 200.71 crore to their accounts
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना के तहत बुधवार को प्रदेश के 33 लाख 45 हजार 231 हितग्राहियों के बैंक खातों में 200 करोड़ 71 लाख रुपये की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को वर्चुअली संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के निर्धन, निराश्रित, वृद्धजन, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहिता एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार की ओर से भरोसे और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो यह दर्शाता है कि सरकार हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम मोहन यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम पंक्ति तक सरकारी मदद उपलब्ध कराना लक्ष्य 
सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिले। यह योजना लोगों के जीवनयापन में सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता समय पर, पारदर्शी और सम्मानपूर्वक पहुंचे, ताकि कोई भी नागरिक स्वयं को असहाय महसूस न करे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जरूरतमंदों के प्रति पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News:   भोपाल में वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

200.71 करोड़ रुपये की पेंशन राशि का लाभ दिया 
उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और उन्हें आर्थिक सुरक्षा का आधार मिल रहा है। इस वर्ष के बजट 2026-27 में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 2 हजार 857 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 62,594 हितग्राहियों, मानसिक रूप से अविकसित एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता योजना के तहत 77,120 हितग्राहियों तथा समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 32,05,517 हितग्राहियों को लाभ दिया गया है। इस प्रकार कुल 33,45,231 हितग्राहियों को 600 रुपये प्रतिमाह की दर से 200.71 करोड़ रुपये की पेंशन राशि का लाभ प्रदान किया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत नहीं, अब 29 जुलाई को अगली सुनवाई, क्या उपचुनाव होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed