Amit Shah Jalandhar Visit Live: अमित शाह जालंधर पहुंचे, श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा
{"_id":"6abca12502f82701300be1bd","slug":"jalandhar-amit-shah-rally-live-security-alert-after-bomb-threat-email-agencies-on-high-alert-updates-in-hindi-2026-09-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Jalandhar Visit Live: अमित शाह जालंधर पहुंचे, श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:05 PM IST
खास बातें
पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा नशे के खिलाफ यात्राएं निकाल रही है। 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद भाजपा की नशा विरोधी यात्राओं का समापन आज जालंधर में एक रैली के रूप में होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस रैली में बतौर मुख्य वक्ता भाग लेने पहुंच रहे हैं। जानें सभी अपडेट...
गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे।
01:15 PM, 30-Sep-2026
अमित शाह ने देवी तालाब मंदिर में माथा टेका
देवी तालाब मंदिर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होकर गृहमंत्री रैली स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मंदिर परिसर के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
12:53 PM, 30-Sep-2026
नशा पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
भाजपा की सियासी रणनीति देखें तो अबकी चुनाव में नशे और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के मुद्दे को पार्टी सत्तारूढ़ आप सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार बनाने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में जालंधर पहुंचने के बाद अमित शाह सूबे के उन परिवारों के साथ आधा घंटा बिताएंगे, जिन्होंने नशे की वजह से अपने परिजनों को खोया है। इनमें वे माताएं भी होंगी, जिन्होंने नशे की वजह से अपने पांच से छह बच्चों को खो दिया है। कपूरथला व लुधियाना से जुड़ी ये घटनाएं पंजाब में बड़ी चर्चा का विषय बनी थीं।
12:20 PM, 30-Sep-2026
नशा विरोधी यात्राओं का समापन
पंजाब में चुनाव से पहले नशे का कारोबार बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा नशे के खिलाफ यात्राएं निकालकर सूबे में विरोधियों के विरुद्ध माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद भाजपा की नशा विरोधी यात्राओं का समापन आज जालंधर में एक रैली के रूप में होगा।
11:16 AM, 30-Sep-2026
रैली, स्कूलों को उड़ाने की धमकी
अमित शाह की रैली से पहले कई स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। ईमेल में रैली स्थल, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत अलग-अलग स्थानों पर आईईडी/बम धमाके करने जैसी धमकियां दी गई हैं।
11:10 AM, 30-Sep-2026
पहले देवी तालाब मंदिर में करेंगे दर्शन
अमित शाह दोपहर करीब सवा एक बजे रैली स्थल के पास बने विशेष हेलिपैड पर उतरेंगे। इससे पहले वह देवी तालाब मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के सामने स्थित कॉलेज में हेलिपैड बनाया गया है। संबोधन के बाद शाह सड़क मार्ग से जाने के बजाय हेलीकॉप्टर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। हेलिपैड से पंडाल तक का रास्ता सुरक्षा घेरे में रहेगा। रैली को लेकर परागपुर सुरक्षा छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:04 AM, 30-Sep-2026
Amit Shah Jalandhar Visit Live: अमित शाह जालंधर पहुंचे, श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नशा मुक्त महारैली आज जालंधर के परागपुर में होगी। रैली स्थल जीटी रोड पर लिली रिजॉर्ट के पास 63 एकड़ में फैला है। इसमें 28 एकड़ में वातानुकूलित पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में 25 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।