फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh head constable murder: Shaheen, who gave pistol to son Armaan, arrested, search on for Sahil

चंडीगढ़ हेड कॉन्स्टेबल मर्डर: बेटे अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन गिरफ्तार, साहिल की तलाश

Wed, 30 Sep 2026 01:50 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 30 Sep 2026 01:50 PM IST
Chandigarh head constable murder: Shaheen, who gave pistol to son Armaan, arrested, search on for Sahil
चंडीगढ़ सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन को हरिद्वार से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ ले आई। पुलिस अब मामले में अरमान और देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के बीच संपर्क कराने वाले तीसरे आरोपी साहिल की तलाश कर रही है। रिमांड के दौरान अरमान ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने अपने दोस्त साहिल के माध्यम से आरोपी मोहम्मद शाहीन के संपर्क में आया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के साथ ही तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर हत्यारोपी अरमान को भी अदालत में पेश कर दोनों का चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस ने अदालत में कहा कि हत्यारोपी और उसे हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसके साथ ही मामले में दोनों के बीच संपर्क कराने वाले आरोपी साहिल की तलाश कर लाना है, जिसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दलील दी कि साहिल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और आरोपियों की भूमिका से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पुलिस को अरमान और शाहीन से हथियार की खरीद, घटना से पहले संपर्क और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ करनी है। इन दलीलों के आधार पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अरमान से तीन दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि वह हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा हरिद्वार से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस अरमान को लेकर हरिद्वार गई और वहां उस व्यक्ति की पहचान की, जिसने उसे देसी कट्टा दिया था। पुलिस ने मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

30 Sep 2026

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026
विज्ञापन

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026
विज्ञापन

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर पलवल में सेवा संकल्प अभियान

29 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

29 Sep 2026

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

29 Sep 2026

पलवल में सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से दिए राष्ट्र निर्माण के संदेश

29 Sep 2026

पांच खेल नर्सरियां बंद होने के बाद 32 की फिर होगी जांच

29 Sep 2026

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

29 Sep 2026

समैन: एशियन गेम्स में एथलीट पूजा ने जीता कांस्य पदक, सीएम ने दी बधाई

29 Sep 2026

सोनीपत: रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

29 Sep 2026

फरीदाबाद: बोरवेल में गिरी बच्ची के मामले में गोल्डी ब्रेजा ने की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग

29 Sep 2026

Meerut: तीन महीने से जलभराव में खड़ी गन्ने की हजरों हेक्टेयर फसल प्रभावित

29 Sep 2026

Meerut: अधूरा नाला बना किसानों की मुसीबत, खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद

29 Sep 2026

Meerut: सरधना-बिनौली मार्ग पर गढ्ढों और जलभराव का जायज़ा लेने पहुंचे बागपत सांसद, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

29 Sep 2026

कानपुर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल

29 Sep 2026

Meerut: हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक समाप्त, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप, युवक के पर्चे फेंकने पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों से हाथापाई

29 Sep 2026

कानपुर: मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

29 Sep 2026

कानपुर: कृष्णापुरम में पसरा अंधेरा, हादसे का खतरा

29 Sep 2026

कानपुर: गांधी जी पर बनी 12 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग, सीएसजेएमयू में हुआ आयोजन

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed