Live
Punjab News Live: बेअदबी कानून पर पंजाब सरकार को बड़ा आदेश, एक माह में सभी आपत्तियां हटाएं
{"_id":"6a41f3eaa5323a08240aba9c","slug":"ministers-of-mann-government-appear-at-shri-akal-takht-today-stand-on-sacrilege-law-live-all-update-2026-06-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab News Live: बेअदबी कानून पर पंजाब सरकार को बड़ा आदेश, एक माह में सभी आपत्तियां हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 29 Jun 2026 01:34 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:34 PM IST
खास बातें
Punjab Politics, Akal Takht Live Updates in Hindi: जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर आम आदमी पार्टी के नौ सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर और 30 सिख विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित हुए। इसके अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और एक निर्दलीय विधायक भी पेश हुए। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त पर सिख मंत्री-विधायक पेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:31 PM, 29-Jun-2026
आप विधायक बोले-नहीं पढ़ा था मसाैदा
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जत्थेदार के पास जाकर कहा कि बिल पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्होंने मसौदा नहीं पढ़ा था।01:20 PM, 29-Jun-2026
खैरा ने कहा-आप नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते
श्री अकाल तख्त पर पेशी के दाैरान कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि आप के नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते। विधानसभा में औरतों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
01:10 PM, 29-Jun-2026
पंजाब सरकार को एक माह का समय
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब सरकार को एक माह का समय दिया है। जत्थेदार ने कहा कि इस दाैरान बेअदबी कानून की सभी आपत्तियों का दूर किया जाए। जत्थेदार ने कहा कि जब तक कानून में संशोधन नहीं हो जाता, तब तक इस कानून को लागू न किया जाए। आप के मंत्रियों-विधायकों ने श्री अकाल तख्त को लिखित स्पष्टीकरण दिया।12:40 PM, 29-Jun-2026
विधायक निज्जर ने की लाइव टेलीकास्ट न करने की मांग
विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए लाइव टेलीकास्ट न करने की बात कही, जिस पर जत्थेदार ने याद दिलाया कि स्वयं मुख्यमंत्री पहले सरकारी कार्यवाही के लाइव प्रसारण की बात कह चुके हैं।जत्थेदार ने कहा कि सरकार को कानून बनाने का अधिकार है, लेकिन सिख समुदाय से जुड़े मामलों में अकाल तख्त, शिरोमणि कमेटी और अन्य सिख संस्थाओं से औपचारिक सलाह ली जानी चाहिए थी। कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने भी कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था।
11:57 AM, 29-Jun-2026
सीएम मान के बयानों पर सवाल
जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो सार्वजनिक बयानों का हवाला देते हुए सवाल उठाए। पहला, मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि बेअदबी करने वाला मानसिक रूप से बीमार हो तो उसके माता-पिता या अभिभावक को सजा मिलेगी। जत्थेदार ने पूछा कि क्या ऐसी कोई व्यवस्था कानून में दर्ज है। इस पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।11:17 AM, 29-Jun-2026
मजीठिया बोले-मान का मकसद राजनीति करना
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि जब जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 - तैयार किया जा रहा था, तब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ने स्पष्ट निर्देश और एक आदेश जारी किया था। उन्होंने आदेश दिया था कि अगर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के मामले से जुड़ा कोई बिल या कानून बनाया जाना है, तो उसका मसौदा श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि जत्थेबंदी, अन्य सिख संस्थाओं और पूरी गुरु नानक नाम लेवा संगत की मंजूरी लेने के बाद ही तैयार किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण बात छूट न जाए। भगवंत मान और केजरीवाल का एकमात्र मकसद राजनीति करना है। बैसाखी के दिन जो बिल तैयार किया गया वह पूरी तरह से और केवल राजनीति के लिए बनाया गया था। संगत इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती क्योंकि इसमें ऐसी धाराएं और फैसले शामिल किए गए हैं जो संगत को गुरु ग्रंथ साहिब महाराज से दूर करने की साजिश जैसे लगते हैं। आप गुरु नानक नाम लेवा संगत को साथ लिए बिना किसी चीज को पारित करने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं? अकाल तख्त की मंजूरी के बिना इसे पारित करने का तो सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 AM, 29-Jun-2026
कांग्रेस के विधायक अकाल तख्त साहिब पहुंचे
कांग्रेस के विधायक अकाल तख्त साहिब पहुंच गए हैं। आप के मंत्री विधायक नंगे पांव श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे हैं।10:14 AM, 29-Jun-2026
आप विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा-अपना पक्ष रखेंगे
आप विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि हमने एक कानून बनाया है ताकि धार्मिक अपमान की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। हम आज श्री अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने पेश होंगे और अपना पक्ष रखेंगे।10:08 AM, 29-Jun-2026
जत्थेदार गड़गज्ज बोले-धर्म के मामलों में दखल दे रही सरकार
श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि सरकार ने धर्म के मामलों में दखल दिया है। सरकार ने तख्त साहिब के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप किया जा रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पंथ के उलट नहीं चलना चाहिए। आज खुले माहाैल में चर्चा करेंगे।09:59 AM, 29-Jun-2026