Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Relief from traffic jams for Amritsar: Chief Minister Bhagwant Mann dedicates the Sultanwind Link Road overbridge to the public.
{"_id":"6a4222e1f4c452f74d039bef","slug":"video-relief-from-traffic-jams-for-amritsar-chief-minister-bhagwant-mann-dedicates-the-sultanwind-link-road-overbridge-to-the-public-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर को ट्रैफिक जाम से राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुल्तानविंड लिंक रोड ओवरब्रिज किया जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर को ट्रैफिक जाम से राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुल्तानविंड लिंक रोड ओवरब्रिज किया जनता को समर्पित
अमृतसर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुल्तानविंड लिंक रोड पर बने नए ओवरब्रिज का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के चालू होने से सुल्तानविंड लिंक रोड जंक्शन पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी और शहर में यातायात अधिक सुगम होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ओवरब्रिज की अनुमानित लागत 34.20 करोड़ रुपये थी, लेकिन सरकार ने इसे 22.68 करोड़ रुपये में पूरा कर करीब 11.52 करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि बचाई गई राशि को जनकल्याण और अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 985 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें वर्षा जल निकासी के लिए आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम और भूजल संरक्षण के उद्देश्य से रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल भी बनाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग और अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ता है। ऐसे में यह परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार सड़क और पुल निर्माण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 3100 खेल मैदान, करीब 3000 जिम और 1000 आम आदमी क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।