Live
Pravasi Rajasthani Divas Live: 'अमेरिका की टीम भारत में, बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर हो रही बात'; पीयूष गोयल
Pravasi Rajasthani Diwas Celebration 2025: जयपुर में हो रहे प्रवासी राजस्थानी दिवस पर केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका की टीम भारत में हैं। उनसे बातचीत चल रही है। ये बातचीत बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर हो रही है। यहां प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।
लाइव अपडेट
आज का दिन ऐतिहासिक- वी श्रीनिवास, मुख्य सचिव
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है।कई घोषणाएं राजस्थान को लेकर मुख्यमंत्री भजनल लाल ने की हैं। इसके अलावा नए विभाग खोले गए हैं। आज राइजिंग राजस्थान 2026 की भी घोषणा की गई है। आज के दिन के बाद प्रवासियों के साथ राजस्थान सरकार के संबंध मजबूत होंगे
‘हमने राजस्थान बदल दिया, अब लौट आएं प्रवासी’
सीएम ने बताया कि राज्य में उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं, किसानों के लिए 22 जिलों में दिन में बिजली वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु परियोजना और यमुना जल समझौते पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।
वेदांता बनाएगा इंडस्ट्रियल पार्क
एक लाख करोड़ के समझौतों पर लगी मुहर
भारत तेजी से उभरती वैश्विक आर्थिक शक्ति: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कई देशों के मंत्री भारत का दौरा कर रहे हैं। पूरा विश्व देख रहा है कि कैसे एक मजबूत लोकतंत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा ऊर्जा से भरपूर देश है, जहां हर साल 24 लाख तकनीकी दक्ष स्नातक निकल रहे हैं, जो देश में मांग और विकास दोनों को गति दे रहे हैं।
गोयल ने बताया कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण कई देश भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) और आर्थिक साझेदारी करना चाहते हैं। चिली और इजराइल के साथ मुक्त व्यापार समझौते जल्द होने वाले हैं, जिनके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इजराइल के साथ पहले चरण का समझौता भी जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं यूरोपीय यूनियन के साथ भी वार्ताएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की टीम भी भारत में मौजूद है। उनके साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हो रही है। अमेरिका के साथ यह बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
पीयूष गोयल ने तो मजाक में मुझे प्रवासी दिया: गुलाबचंद कटारिया
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तो मजाक में मुझे प्रवासी ही बना दिया। उन्होंने बताया कि इस इलाके की जमीन खनिजों के साथ-साथ सोना भी देती है। बांसवाड़ा के भूखिया नामक गांव में सोना मिला है। कभी साधारण रहा यह भूखिया गांव आज सबसे समृद्ध गांवों में गिना जाता है।सरकार जारी करेगी ये 13 नई नीतियां
प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार 13 नई सेक्टोरल नीतियां भी लॉन्च कर रही है। इनमें इंडस्ट्रियल नीति, पर्यटन नीति, एनआरआर नीति, सेमीकंडक्टर नीति, एयरोस्पेस एंड डिफेंस नीति, एआई-एमएल नीति एग्री–फूड प्रोसेसिंग नीति, वाहन स्क्रैप नीति ,ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति शामिल होंगी।सीएम ने राजस्थान और पंजाब के राज्यपाल का किया स्वागत
आज जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन के ऐतिहासिक अवसर पर उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने हेतु पधारे राजस्थान के माननीय राज्यपाल महोदय श्री हरिभाऊ बागडे जी और पंजाब के माननीय राज्यपाल महोदय श्री गुलाब चंद कटारिया जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 10, 2025
आपकी गरिमामयी… pic.twitter.com/MkCXgyfdxe
इंडस्ट्रियल पार्क शुरू करने की घोषणा
अग्रवाल ने कहा कि वे यहाँ इंडस्ट्रियल पार्क शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें दो करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपये तक की उद्योग इकाइयाँ लगाई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में राज्य में व्यापार करना पहले की तुलना में और आसान हुआ है। वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि अब तक वेदांता ने राजस्थान में तीन लाख करोड़ रुपये टैक्स के रूप में राजकीय कोष में जमा करवा दिए हैं।
देश का सबसे बड़ा फर्टिलाइजर प्लांट और चोप स्टेडियम जल्द शुरू हो
वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनका सपना है कि राजस्थान में हिंदुस्तान का सबसे बड़ा फ़र्टिलाइजर प्लांट स्थापित किया जाए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश में चोप स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया में यदि कोई निवेशक या उद्यमी भारत आता है, तो उसकी पहली पसंद राजस्थान बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि पचास साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि राजस्थान की धरती के नीचे पूरी दुनिया के लिए खनिजों का विशाल भंडार छिपा है।उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पंजाब पूरे देश को अनाज देता है, उसी तरह राजस्थान में पूरी दुनिया को खनिज उपलब्ध कराने की क्षमता है। अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि अब राज्य में माइनिंग गतिविधियों को बढ़ाने का समय आ गया है, क्योंकि यहाँ जिस प्रकार के खनन क्षेत्र (पैचेज़) मौजूद हैं, वैसी संरचना दुनिया में कहीं और नहीं मिलती।
अनिल अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की धरती के नीचे मौजूद क्षमता इतनी विशाल है कि इस पर वह पूरी रात चर्चा कर सकते हैं। यहाँ खनिजों के 40 तरह के विशिष्ट पठार हैं, जो दुनिया के किसी अन्य हिस्से में नहीं पाए जाते।