सब्सक्राइब करें

Himachal Budget Session: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- 31 मई से पहले हिमाचल में होंगे पंचायती राज चुनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के 12वें दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है।

Himachal Budget Session 2026 BJP MLAs raised slogans CM Sukhvinder Singh Sukhu
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:47 PM, 01-Apr-2026

विधानसभा 2 अप्रैल तक के लिए स्थगित।

विधानसभा 2 अप्रैल तक के लिए स्थगित। नियम 130 की चर्चा नहीं हो पाई न ही अल्पकालिक चर्चा। भाजपा विधायक सदन में अनुपस्थित थे। शिमला में परमिट फीस वाला वाला बिल पारित हो गया। विधायकों के वेतन-भत्ते वाला एक संशोधन विधेयक सदन के पटल पर रखा। एक वापस लिया। लिफ्ट से सम्बन्धित एक अन्य विधेयक सदन के पटल पर रखा।
12:30 PM, 01-Apr-2026

11:30 दोबारा शुरू हुई कार्यवाही

11:30 दोबारा शुरू हुई कार्यवाही पर सरकार ने बताया कि कई पंचायते पुराने आधार पर कई वर्षों से आरक्षित है। ऐसे में उपायुक्त को 5% का कोटा देकर लोगों को राहत देने का फैसला लिया गया है। जयराम ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मई से पहले हिमाचल में पंचायती राज चुनाव होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 67 के तहत लाये प्रस्ताव को रद्द कर दिया। इस पर भाजपा ने सदन में नारेबाजी शुरू करते हुए वाकआउट कर दिया।
11:26 AM, 01-Apr-2026

सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित

प्रश्न काल शुरू होने से पहले भाजपा ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाकर पंचायती राज चुनाव के लिए उपायुक्त को 5 फीसदी रोस्टर तय करने का अधिकार देने पर चर्चा की मांग की। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान व्यवस्था दी गई थी कि नियम 67 के तहत  चर्चा प्रश्न काल के बाद होगी, उसी के तहत आज भी प्रश्न कल के बाद 12:00 बजे यह फैसला लिया जाएगा कि नियम 67 पर चर्चा होनी है या नहीं। इस पर भाजपा विधायक ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया।विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 11.30 बजे तक के लिए स्थगित किया।
11:24 AM, 01-Apr-2026

Himachal Budget Session: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- 31 मई से पहले हिमाचल में होंगे पंचायती राज चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के 12वें दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed