सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid

UP Big News: निजी जगह भीड़ जुटा नमाज पढ़ने पर रोक, इस जिले में कार्ड दिखाओ, सिलिंडर पाओ; 'किडनी मंडी' का सच

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं।
Trending Videos


यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जगह पर भीड़ जुटा नमाज पढ़ने पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट  ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत सुरक्षा और निजी संपत्ति की आड़ में सार्वजनिक व्यवस्था और शांति को खतरे में नहीं डाला जा सकता। कोर्ट ने याचियों को निजी संपत्ति पर भीड़ जुटाकर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है।

साथ ही कहा कि शांति व्यवस्था भंग होने पर प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने तारिक खान की याचिका पर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। - फोटो : amar ujala

"ठीक 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे"

कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बुधवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी परिसर और न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

कचहरी परिसर में खड़े वाहनों की तलाशी भी ली। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान कचहरी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बावजूद पुलिस अलर्ट है। एसपी ने धमकी भरे ईमेल की जांच लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
Illegal Kidney Transplant Scandal - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते, विदेशी समेत 50 की किडनी बदली

अवैध रूप से किडनी की खरीद-फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह के तार विदेश तक फैले हैं। गिरोह ने पिछले दो साल में अवैध ढंग से 50 से अधिक मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट की। 3 मार्च को भी आहूजा हॉस्पिटल में दक्षिण अफ्रीका की महिला अरेबिका की अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। 29 मार्च को इसी आहूजा अस्पताल में हुए अवैध ट्रांसप्लांट से गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
एलपीजी सिलिंडर के लिए विशेष व्यवस्था लागू - फोटो : अमर उजाला

कार्ड दिखाओ, सिलिंडर पाओ: यूपी के इस जिले में शादी समारोह के लिए नई व्यवस्था लागू

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) संकट के बीच वैवाहिक आयोजनों की चिंता से निजात पाने के लिए बरेली जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू की है। आयोजकों को सिलिंडर के लिए जिलाधिकारी या पूर्ति कार्यालय में विवाह के कार्ड के साथ प्रार्थनापत्र देना होगा। कितने सिलिंडर दिए जाएंगे ये अफसर तय करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ वर्षों में लखनऊ शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा और शहर को नया विस्तार मिला है। लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। शहर में मेट्रो का संचालन हुआ है।

इसके साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण का मामला हो या फिर जलनिकासी का सबमें सुधार हुआ है। हम कह सकते हैं कि लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर बढ़ा है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है अब लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
toll price increase - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इतने रुपये तक बढ़ा टोल, इन लोगों को राहत

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लेकर सहारनपुर के स्टेट हाईवे तक सफर करना अब महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटीज ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 31 मार्च की आधी रात से ही टोल की नई दरें लागू कर दी हैं जिससे कार से लेकर भारी वाहनों तक का बजट बिगड़ गया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
scam - फोटो : अमर उजाला

शामली के 230 गांवों में टंकी निर्माण के लिए 254 करोड़ लेकर दो कंपनियां लापता

सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना सवालों के घेरे में है। 230 गांवों में पानी की टंकियों के निर्माण के लिए जारी 254 करोड़ रुपये लेने के बाद कार्यदायी दो कंपनियां फिलहाल लापता हैं। चार साल में महज 56 गांवों में ही काम पूरा हो पाया है, जबकि 174 गांवों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसकी सुध तक लेने वाला कोई नहीं है। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच बैठा दी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला

पहला मैच जीतकर अभियान शुरू करना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स

आईपीएल का पिछला सत्र लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के लिए अच्छा नहीं रहा। ऐसे में नए सत्र में ऋषभ पंत एंड कंपनी बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से शुभ शुरुआत करने के लिए जोर लगाएगी। गत वर्ष टीम को इकाना स्टेडियम में सात मुकाबलों में महज दो में जीत मिली जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
मृतका सोनी यादव। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

अयोध्या शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बल्ला हाता मोहल्ले में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Ban on gathering to offer prayers in private spaces; threat to bomb the courthouse; Kanpur's 'Kid
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत

थाना तितावी क्षेत्र में एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में पिता और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा हैदरनगर मार्ग पर एक अनियंत्रित स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत के कारण हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed