{"_id":"69cd20c85b969b62e805c379","slug":"up-on-ias-rinku-singh-akhilesh-says-officials-should-not-take-decisions-in-a-fit-of-emotion-a-pda-governm-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईएएस रिंकू सिंह पर अखिलेश का बयान, बोले- भावावेश में फैसला न लें अफसर, पीडीए सरकार आने वाली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईएएस रिंकू सिंह पर अखिलेश का बयान, बोले- भावावेश में फैसला न लें अफसर, पीडीए सरकार आने वाली है
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा अध्यक्ष ने आईएएस रिंकू सिंह के तकनीकी इस्तीफे पर कहा कि अधिकारी भावावेश में निर्णय न लें। उन्होंने भविष्य की पीडीए सरकार का हवाला देते हुए कहा कि पीडीए में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित सम्मान मिलेगा। भाजपा सरकार में कुशल अधिकारियों की कोई अहमियत नहीं है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के तकनीकी इस्तीफा प्रकरण पर कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है, जो निवेश तक में 5 प्रतिशत का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि हर अच्छे अधिकारी से हमारी मांग है कि भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं। पीडीए सरकार आएगी और सबको उचित मान-सम्मान-स्थान देगी, क्योंकि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी। पीडीए सरकार समस्याओं के समाधान व असमानताओं को दूर करने के लिए सच में विकास के काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि क्वॉलिटी वर्क और तय समय सीमा के अंदर काम को पूरा करने के लिए हमेशा ही बेहतरीन अधिकारियों की जरूरत पड़ती है। अपने काम में पारंगत अधिकारियों की हमने हमेशा कद्र की है और आगे भी करेंगे। पीड़ित अधिकारी हो या कर्मचारी सभी भाजपा को हटाने के लिए पीडीए के साथ हैं। पीड़ा बढ़ रही है, इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है। जो पीड़ित, वो पीडीए है।