{"_id":"69d4d5dad57edcfc1507f1c2","slug":"bahraich-a-tiger-coming-out-of-the-forest-scratched-the-boy-s-eye-his-condition-is-critical-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: जंगल से निकले बाघ ने नोंच ली बालक की आंख, हालत गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: जंगल से निकले बाघ ने नोंच ली बालक की आंख, हालत गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में खेत की रखवाली कर रहे एक बालक की बाघ ने आंख नोंच ली। बालक की हालत गंभीर है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है।
हमले में घायल हुआ बालक।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच जिले के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे कतर्निया के मजरे तड़वां में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे 11 वर्षीय राजा बाबू पुत्र कमल निषाद अपने खेत में मक्का की रखवाली कर रहा था, तभी अचानक जंगल से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बालक की आंख बुरी तरह जख्मी हुई है।
Trending Videos
बालक की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े और हांका लगाना शुरू किया। इसके बाद बाघ बच्चे को छोड़ृकर जंगल की ओर गया। घायल बालक को तुरंत एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बालक के परिजन अस्पताल में रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव बड़ा और धारीदार था, जबकि अधिकारियों का कहना है कि यह तेंदुआ था। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल है।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रेंज अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि टीम ने मौके का मुआयना किया है। मौके पर मिले पग चिन्हों के आधार पर हमलावर वन्यजीव के बाघ नहीं बल्कि तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। वन कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन