UP: प्रदेश में 21 आईएएस अफसरों का तबादला, सभी को अलग-अलग जिलों में तैनाती; देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में 21 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। 2025 बैच के अधिकारियों को प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति के बाद सहायक मजिस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के रूप में अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा। तैनाती 17 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और राज्य प्रशासन में नए अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करेगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2025 बैच के 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश की सेवा देंगे।
कोर्स पूरा होने के बाद ये अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।
पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा। इसके बाद इन अधिकारियों को जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां उनकी क्षमता और योग्यता का परीक्षण होगा। इस मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय की जाएगी।
