सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat

UP Big News: शिक्षामित्रों-अनुदेशकों की बढ़ी सैलरी, अखिलेश को दिखाया रहमान डकैत; किडनी कांड में बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 07 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
यूपी कैबिनेट मीटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

UP Cabinet: शिक्षामित्रों का मानदेय लगभग दोगुना हुआ, स्मारकों का सरकार करेगी संरक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय लगभग दोगुना कर दिया है।  यूपी के 52 जनपदों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। इसके अलावा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, कबीर, ज्योतिबा फुले, महर्षि वाल्मीकि समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियों का व्यापक सौंदर्यीकरण होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पारुल की जांच करते मैडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किडनी कांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

कानपुर किडनी कांड में अब तक पीड़ित नजर आने वाला बिहार के बेगूसराय का आयुष चौधरी बेहद शातिर है। वह खुद को बचाने के लिए पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। फीस के लिए किडनी बेचने की जो कहानी उसने पुलिस को सुनाई थी वह फर्जी है। अब तक की जांच में सामने आया कि वह अपनी गलत संगत के चलते किडनी ही नहीं गांव की 18 बीघा जमीन भी बेच चुका है। साइबर ठगी के एक मामले में गुजरात पुलिस ने उसे नोटिस भी भेजा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
कैराना से संदिग्ध हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

कैराना में एटीएस की ताबड़तोड़ दबिश, चार संदिग्ध युवक हिरासत में, पाकिस्तान से कनेक्शन की चर्चा

उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वायड यानी एटीएस ने शामली जिले के कैराना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब तीन बजे सहारनपुर से आई एटीएस टीम कैराना कोतवाली पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने नगर के कई मोहल्लों और आसपास के गांवों में दबिश दी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें - फोटो : अमर उजाला

बरेली में फिर चला बुलडोजर, मजार के समीप कई अवैध दुकानें ध्वस्त

बरेली में नगर निगम ने अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इन दुकानों पर नगर निगम की ओर से लाल निशान लगाए थे, लेकिन दुकानदारों ने लाल निशान मिटा दिए थे। दो बुलडोजरों से अवैध दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जिससे मौके पर खलबली मच गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
सपा विधायक अतुल प्रधान व्यापारियों के बीच पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, अतुल प्रधान बोले-सांसद गोविल को बुलाओ

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारियों के समर्थन में बयान देते हुए सांसद को हस्तक्षेप करने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
अखिलेश का ल्यारी राज की होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपाइयों ने पोस्टर फाड़े

गोंडा व लखनऊ में इन पोस्टरों को सपा नेताओं ने फाड़ दिया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है। पोस्टरों में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर में लाल टोपी और काला चश्मा दिखाते हुए अखिलेश का ल्यारी राज लिखा गया है। साथ ही सपा शासनकाल के दौरान मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Salaries of Shikshamitras and Instructors Increased 'Akhilesh's Era of Patronage'; Major Revelat
पिकअप ने दो बाइक सवारों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

खून से लाल हुई सड़क: पिकअप ने दो बाइक सवारों को कुचला

गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला चिरोडी मार्ग निठौरा गांव के सामने मंगलवार दोपहर माल वाहक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल बाइक सवार दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed