सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Couple unleashes dogs on mother and son, assaults them for protesting; accused tears woman's clothes.

Lucknow: दंपती ने मां-बेटे पर कुत्ते छोड़े, विरोध पर पीटा; आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़े

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 07 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मड़ियांव में एक महिला ने पड़ोसी दंपती पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 20 बेसहारा कुत्तों को उकसाकर महिला और उसके बेटे पर छोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा और महिला के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Lucknow Couple unleashes dogs on mother and son, assaults them for protesting; accused tears woman's clothes.
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में मड़ियांव निवासी महिला ने पड़ोसी दंपती पर उन्हें और बेटे को कुत्तों से कटवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें और बेटे को पीटा भी। मड़ियांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Trending Videos


महिला के मुताबिक आकाश और उसकी पत्नी सुधा ने 20 बेसहारा कुत्तों को पाल रखा है। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल की रात नौ बजे वह बेटे के साथ दूध लेकर घर जा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में आकाश और सुधा ने कुत्तों को उकसाया और कटवाने के लिए उन पर और बेटे पर छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि किसी तरह से जान बचाने के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें और बेटे को बुरी तरह से फाड़ा। 

इतना ही नहीं आकाश ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ डाले। भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed