सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Today Thunderstorms Rain to Hit State Western UP Districts Most Affected News in Hindi

UP: प्रदेश में आज से आंधी-तूफान का दौर, पश्चिमी यूपी के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित; बारिश की चेतावनी भी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में एक बार मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। 
 

UP Weather Today Thunderstorms Rain to Hit State Western UP Districts Most Affected News in Hindi
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 मौसम का मिजाज आएदिन चौंका रहा है। एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से सात अप्रैल से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर मंगलवार शाम से देखने को मिल सकता है। आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं आठ अप्रैल को इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में दक्षिणी कैस्पियन सागर के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ रहा है। इसके प्रभाव की वजह से सात अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। यह उत्तरोत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी के बाद 8 अप्रैल को 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद के दिनों में तापमान में लगभग इतनी की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात व 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को मथुरा में हल्की बारिश हुई। साउथ-ईस्ट में भी कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

सोमवार को उरई रहा सबसे गर्म

प्रदेश में सोमवार को उरई जिला जालौन में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं अयोध्या और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, वाराणसी में 35.8, बांदा में 35.6 और गाजीपुर व बलिया में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्र

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास के इलाके।
 

यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, क्षिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन एवं आसपास के इलाकों में।
 

यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार

बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्र

UP Weather Today Thunderstorms Rain to Hit State Western UP Districts Most Affected News in Hindi
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed