{"_id":"69d76923e60e80a97a019d9e","slug":"cm-yogi-directs-all-departments-to-procure-exclusively-through-gem-portal-negligence-will-not-be-tolerated-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'सभी विभाग जेम पोर्टल से ही करें खरीद', सीएम योगी ने जताई नाराजगी; बोले- लापरवाही नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'सभी विभाग जेम पोर्टल से ही करें खरीद', सीएम योगी ने जताई नाराजगी; बोले- लापरवाही नहीं चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएम योगी ने कहा कि सभी विभाग जेम पोर्टल से ही खरीद करें। उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि इस मामले में लापरवाही नहीं चलेगी। जेम पोर्टल को कोषागार से एकीकृत करने व स्थायी क्रय समिति बनाने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी खरीद में विभागों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी विभागों को जेम पोर्टल से ही खरीद सुनिश्चित करने के साथ खामियों को सुधारने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बुधवार को समीक्षा बैठक में ये सब बातें कहीं।
Trending Videos
उन्होंने खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए जेम पोर्टल को कोषागार से एकीकृत करने और पद आधारित स्थायी क्रय समिति बनाने के निर्देश दिए। कहा, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समीक्षा में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल से 22337 करोड़ रुपये की खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवर्स ऑक्शन पद्धति से 9700 करोड़ रुपये से अधिक की बचत दर्ज की गई। इससे शिकायतों में 80 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। सीएम ने कहा कि जेम क्रय नीति से पारदर्शिता, शुचिता और समावेशिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसकी उन्होंने सराहना की।
समीक्षा में सामने आया कि महिला उद्यमियों के व्यवसाय में 44 प्रतिशत, एससी-एसटी में 48 प्रतिशत और स्टार्टअप में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सीएम ने जेम प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से पारदर्शी, त्वरित और प्रतिस्पर्धी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।