सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   janta bus service

Lucknow News: सस्ती, किफायती जनता बस सेवाओं का विस्तार शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
janta bus service
विज्ञापन

Trending Videos
रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सस्ती व किफायती जनता बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों में यात्रियों को राहत मिलेगी। लोडफैक्टर कम होने के कारण ऐसा करने का निर्णय लिया गया है। 29 मार्गों पर चल रहीं जनता बसों का विस्तार होना है। पहले चरण में दस रूटों पर विस्तार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
रोडवेज प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए जनता बस सेवाओं को शुरू किया गया। इन बसों का किराया सामान्य बसों से कम होता है। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र में 29 रूटों पर 37 ग्रामीण जनता बसों को चलाने की अनुमति मिली। यह अनुमति गत वर्ष नवंबर में दी गई थी। इसके बाद बसों का संचालन किया गया, यात्रियों को राहत भी मिली। लेकिन जब इन बस सेवाओं की समीक्षा की गई तो यह बात सामने आई कि आय संतोषजनक नहीं है। लोड फैक्टर तय लक्ष्य के अनुसार नहीं मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीण जनता बस सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि इससे यात्रियों को सुविधाएं भी होंगी। लोड फैक्टर कम से कम 60 प्रतिशत प्राप्त करने के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पांच रूटों का मार्ग विस्तार कर दिया गया, जबकि जल्द ही पांच और रूटों पर बसों का संचालन विस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों पर सेवाएं विस्तारित
आलमबाग-मोहनलालगंज-गोसाईंगंज-जगदीशपुर रूट, आलमबाग-असरेंदा-लउवा-महराजगंज रूट, आलमबाग-बाराबंकी-बीबीपुर-हैदरगढ़ रूट, आलमबाग-गंगागंज-नगराम-जगदीशपुर रूट, आलमबाग-निगोहा-सेहगों-जगदीशपुर रूटों पर जनता बस सेवाओं का विस्तार कर दिया गया है। जबकि कैसरबाग-महिगवां-महमूदाबाद रूट, कैसरबाग-बाबागंज-महमूदाबाद रूट, कैसरबाग-पुरवां-भगवंतपुर रूट, आलमबाग-किशनी रूट व कैसरबाग-बड़वलबाजार-जगदीशपुर रूटों पर जल्द ही सेवाओं को विस्तार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed