सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Woman Murdered Body Wrapped in Bedding Dumped in Field; Head Smashed

Lucknow: महिला की हत्या कर लाश को बिस्तर में लपेटा, फिर खेत में फेंका, सिर भी फटा मिला; हाथ पर मिले ये निशान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 09 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

काकोरी के मदारपुर गांव के पास खेत में एक महिला का लहूलुहान शव मिला। शरीर पर लाठी-डंडे से चोट के निशान थे, सिर फटा हुआ था। आशंका है कि हत्या और दुष्कर्म कहीं और हुए और शव वहां लाया गया। पुलिस जांच में संलिप्तता किसी करीबी की भी देख रही है।

Lucknow Woman Murdered Body Wrapped in Bedding Dumped in Field; Head Smashed
लाश को खेत में फेंका। - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

काकोरी के मदारपुर गांव के बाहर एक महिला 35 की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खेत में खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शव को बिस्तर में लपेटकर फेंका गया था, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Trending Videos


डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को लाकर फेंका गया है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वारदात उन्नाव सीमा के पास हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्नाव पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उधर, महिला का शव मिलने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पारा, दुबग्गा और काकोरी थाने की पुलिस पहुंच गई। 

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शव गांव के रफीक के खेत में मिला। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। सिर पर भारी हथियार से वार किया गया है, जबकि हाथ-पैर और शरीर पर लाठी डंडों से पिटाई के काले निशान मिले हैं।

 

अर्धनग्न था शव, पास में मिला पेटीकोट और दुपट्टा

महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। शव के पास ही महिला का पेटीकोट और दुपट्टा पड़ा था। महिला नंगे पैर थी। ऐसे में उसे कहीं और से लाकर खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला ने हत्यारे से काफी संघर्ष भी किया था।

 वह मैक्सी पहने हुई थी। एसीपी शकील अहमद के मुताबिक पुलिस की एक टीम बुद्धेश्वर चौराहा से किसान पथ और मोहान रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। देर रात कुछ संदिग्ध वाहन गुजरते दिखे हैं, जिनके नंबर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को महिला की फोटो दिखाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

करीबी पर गहराया शक

महिला की हत्या के पीछे किसी करीबी की संलिप्तता जताई जा रही है। महिला हरे रंग की छींटदार मैक्सी पहने थी। पैरों में चांदी की बिछिया और हाथों में मेटल की चूड़ियां मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed