{"_id":"69d788070f7e9a461804e93d","slug":"lucknow-friend-beaten-to-death-for-rs-600-accused-arrested-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 600 रुपये के लिए दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 600 रुपये के लिए दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ के निगोहां थानाक्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : AI image
विज्ञापन
विस्तार
निगोहां थानाक्षेत्र के नंदौली गांव निवासी श्रमिक रैकिश रावत की हत्या साथी ने 600 रुपये न देने के कारण की थी। पुलिस ने श्रमिक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण शराब के नशे में रुपये और मोबाइल को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
Trending Videos
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को निगोहां कस्बे से बेनीगंज मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। मृतक की पहचान नंदौली निवासी रैकिश (22) के रूप में हुई थी। पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में लगभग दस चोटों की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को मृतक के बड़े भाई लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने निगोहां निवासी आरोपी धनराज उर्फ टाटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात मजदूरी के बाद रैकिश निगोहां गांव के धनराज उर्फ टाटू और एक अन्य साथी ब्रह्मदासपुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर के साथ बिजनौर स्थित कल्पतरू सिटी से काम कर वापस लौटे थे और वापस लौटते समय उतरेठिया और बाद में निगोहां में शराब पी गई थी। इसी दौरान रैकिश ने आरोपी की एक पैग शराब अधिक पी ली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया।
आरोपी ने रैकिश के पास मौजूद 600 रुपये और मोबाइल फोन जबरन ले लिया। इस पर दोनों के बीच मारपीट हुई जिसमें आरोपी ने रैकिश को बुरी तरह पीटा था जिससे रैकिश के शरीर के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। गुरुवार को आरोपी धनराज उर्फ टाटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।