सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amc parade

Lucknow News: 38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
amc parade
38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी
विज्ञापन

Trending Videos
एएमसी में हुई समापन परेड, कैप्टन साहिल तंवर बने बेस्ट अफसर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर एएमसी सेंटर एवं कॅालेज में बृहस्पतिवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड हुई। इसमें 38 महिलाओं सहित 123 अफसर शामिल हुए, जो कोर्स पूरा कर सेना में सम्मिलित हो गए।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि नौ हफ्ते के इस कोर्स में युवा सशस्त्र बल मेडिकल और डेंटल अफसरों को इंटेंसिव कॉम्बैट मेडिकल सपोर्ट ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन करते हैं। अधिकारियों ने ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट(एटीएलएस) पाठ्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्हें उन्नत व आधुनिक तकनीकी के बारे में सिखाया गया, जो आज की पीढ़ी के युद्धों को आकार दे रही हैं। पाठ्यक्रम में 38 महिलाओं सहित 123 अधिकारी शामिल रहे। परेड को सैन्य परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। कोर्स समापन परेड की समीक्षा सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने परेड में शामिल अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट उपस्थिति और परेड के कुशल संचालन के लिए सराहा। उन्हें उच्चतम स्तर की व्यावसायिक दक्षता बनाए रखते हुए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की परंपराओं को कायम रखने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज में मिले ज्ञान को निरंतर और बढ़ाने की सलाह दी। सशस्त्र बलों की ओर से प्रदान किए गए अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने उन्हें अपनी व्यावसायिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अफसरों के माता-पिता व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन साहिल तंवर बने सर्वश्रेष्ठ अधिकारी
159 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना(टीए) के कैप्टन साहिल तंवर को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।  कैप्टन साहिल तंवर को फील्ड स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुने जाने पर मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।

38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

38 महिलाओं सहित सेना में शामिल हुए 123 अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed