{"_id":"69d4f3c9e6fca1fe340da33a","slug":"up-controversial-poster-on-akhilesh-yadav-heats-up-politics-sp-workers-tear-posters-demand-fir-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपाइयों ने पोस्टर फाड़े, एफआईआर की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपाइयों ने पोस्टर फाड़े, एफआईआर की मांग की
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ व गोंडा में सपा नेता अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने से सपाई भड़क उठे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से सियासी माहौल गरमा गया है। ये पोस्टर लखनऊ व गोंडा के अंबेडकर चौराहा के आसपास सहित कई जिलों में लगाए गए हैं।
Trending Videos
गोंडा व लखनऊ में इन पोस्टरों को सपा नेताओं ने फाड़ दिया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।
पोस्टरों में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर में लाल टोपी और काला चश्मा दिखाते हुए अखिलेश का ल्यारी राज लिखा गया है। साथ ही सपा शासनकाल के दौरान मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होर्डिंग लगाए जाने के बाद सपा नेताओं ने उसे फाड़ दिया। सपा नेताओं ने कहा कि पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जाय।
अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर से सियासत गरमाई, सपा नेताओं ने फाड़ दिया
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन