{"_id":"69ccfa45d5c38d7f5f02b41a","slug":"gonda-people-have-been-struggling-for-cylinders-for-three-days-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में तपती उम्मीदें: सिलिंडर के लिए तीन दिन से जूझ रहे लोग, पर्ची मिलने के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में तपती उम्मीदें: सिलिंडर के लिए तीन दिन से जूझ रहे लोग, पर्ची मिलने के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
सिलिंडर के लिए लोग घंटों लाइनों में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पर्ची देकर वापस किया जा रहा है पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है।
सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे लोग।
- फोटो : amara ujala
विज्ञापन
विस्तार
गोंडा शहर में रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आईटीआई मैदान में लगी लंबी कतारें लोगों की परेशानी बयां कर रही हैं, जहां तेज धूप में लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि एक सिलिंडर पाने के लिए लोगों को तीन-तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
Trending Videos
देवेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह तीन दिन पहले केवाईसी कराने पहुंचे थे, लेकिन भारी भीड़ के चलते उनका नंबर ही नहीं आया। सोमवार को केवाइसी के बाद पर्ची मिली और उन्हें जानकारी दी गई कि सिलिंडर आईटीआई मैदान से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- बीते नौ साल में लखनऊ में जीवनस्तर बढ़ा
ये भी पढ़ें - "ठीक 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे", धमकी पर पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
मंगलवार को जब पहुंचे तो लोड खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। अब बुधवार को सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी नंबर नहीं आया। चौपाल सागर के रहने वाले आरिफ ने बताया कि उन्हें 30 मार्च को पर्ची दी गई थी और 31 मार्च को सिलिंडर मिलने की बात कही गई लेकिन तय तारीख पर भी गैस नहीं मिली। बुधवार को भी वह लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अनिश्चितता बनी हुई है।
कुंरदखी के सेवाराम का दर्द भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने बताया कि एक सिलिंडर के लिए उन्हें लगातार तीन दिनों तक चक्कर लगाने पड़े। इस बीच घर में गैस खत्म हो जाने से खाना बनाने में भारी दिक्कत हुई। गैस की किल्लत का असर सीधे रसोई पर पड़ा है। कई परिवारों में गैस खत्म होने के बाद मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं। धुएं और असुविधा के बीच किसी तरह भोजन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन