{"_id":"69ccfa210d377b78d805ff26","slug":"video-video-thhapa-ma-tapata-umamatha-saldara-ka-le-tana-thana-sa-jajha-raha-lga-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धूप में तपती उम्मीदें, सिलिंडर के लिए तीन दिन से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धूप में तपती उम्मीदें, सिलिंडर के लिए तीन दिन से जूझ रहे लोग
गोंडा शहर में रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आईटीआई मैदान में लगी लंबी कतारें लोगों की परेशानी बयां कर रही हैं, जहां तेज धूप में लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि एक सिलिंडर पाने के लिए लोगों को तीन-तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
देवेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह तीन दिन पहले केवाईसी कराने पहुंचे थे, लेकिन भारी भीड़ के चलते उनका नंबर ही नहीं आया। सोमवार को केवाइसी के बाद पर्ची मिली और उन्हें जानकारी दी गई कि सिलिंडर आईटीआई मैदान से मिलेगा।
मंगलवार को जब पहुंचे तो लोड खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। अब बुधवार को सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी नंबर नहीं आया। चौपाल सागर के रहने वाले आरिफ ने बताया कि उन्हें 30 मार्च को पर्ची दी गई थी और 31 मार्च को सिलिंडर मिलने की बात कही गई लेकिन तय तारीख पर भी गैस नहीं मिली। बुधवार को भी वह लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अनिश्चितता बनी हुई है।
कुंरदखी के सेवाराम का दर्द भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने बताया कि एक सिलिंडर के लिए उन्हें लगातार तीन दिनों तक चक्कर लगाने पड़े। इस बीच घर में गैस खत्म हो जाने से खाना बनाने में भारी दिक्कत हुई।
गैस की किल्लत का असर सीधे रसोई पर पड़ा है। कई परिवारों में गैस खत्म होने के बाद मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं। धुएं और असुविधा के बीच किसी तरह भोजन तैयार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।