सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   57.30 crore rupees will improve the electricity system of the division

Gonda News: 57.30 करोड़ से सुधरेगी मंडल की बिजली व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
57.30 crore rupees will improve the electricity system of the division
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार बिजनेस प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 57.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बलरामपुर में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराया जाएगा और गोंडा समेत आठ उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापक सुधार कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार, बलरामपुर के भगवतीगंज उपकेंद्र पर बढ़ते भार को कम करने के लिए गोंदीपुर में नया विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। यहां औद्योगिक गतिविधियों के चलते बिजली की मांग में करीब 131.68 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। नए उपकेंद्र की स्थापना से आपूर्ति सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच के रिसिया नगर, नेवादा मोड़, साहबगंज और सिविल लाइंस के साथ ही गोंडा के कटरा बाजार और आर्यनगर सहित कुल आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। गोंडा के कई उपकेंद्रों के ट्रांसफॉर्मर पहले से ओवरलोड हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है। चारों जिलों में कुल 26,981 छोटे-बड़े कार्यों को मंजूरी मिली है। पावर कॉर्पोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद जल्द ही काम शुरू होगा।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed