{"_id":"69d3f661cdf9d6c61c01773c","slug":"fir-against-seven-in-ramrang-murder-case-five-in-custody-gonda-news-c-100-1-slko1026-155705-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रामरंग हत्याकांड में सात पर एफआईआर, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रामरंग हत्याकांड में सात पर एफआईआर, पांच हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/गोंडा। तुलसीपुर माझा पूरेअर्जुन गांव में रास्ते के विवाद में रामरंग यादव (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक के भाई उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अनुसार, रविवार देर शाम गांव के सिवान में खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर विवाद हुआ। राहुल यादव जबरन खेत से ट्रैक्टर ले जाने लगा। विरोध करने पर उसकी मां शोभा देवी, भाई अंकित उर्फ छल्लू, अखिल व बहनें नेहा और अंजली भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि मां के उकसाने पर राहुल ने रामरंग पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और गिरने के बाद दोबारा कुचल दिया। वहीं, अंकित ने बांके से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में घायल रामरंग की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। हमले में उमेश यादव भी घायल हुए हैं।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि राहुल यादव, उसके पिता भरतलाल, मां शोभा देवी, भाई अंकित, अखिल और बहनें नेहा व अंजली के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गांव में पुलिस तैनात, हालात पर नजर
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, रामरंग की मौत से पत्नी पूनम बदहवास हो गईं, जबकि मां राजदेवी बेटे के गम में बिलखती रहीं। रामरंग छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनके आठ माह का बेटा अयांश है। परिवार का भरण-पोषण खेती से ही होता है।
मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन
विश्नोहरपुर। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम रामरंग का शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव गांव के मार्ग पर रख दिया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। (संवाद)
Trending Videos