सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Resolve to make India a developed nation by 2047

Gonda News: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make India a developed nation by 2047
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निष्ठा, समर्पण और समानता के भाव से काम करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करना होगा।
Trending Videos

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने रमाकांत तिवारी, केके श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राजा बाबू गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, अरुण शुक्ल व ओपी मिश्र को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने जनसंघ से लेकर भाजपा के अब तक के सफर और पार्टी के उतार-चढ़ाव पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी, वर्षा सिंह व राकेश तिवारी ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने किया।
कार्यक्रम में विष्णु प्रताप नारायण सिंह, रंजीत बाबा, आशीष त्रिपाठी, विद्याभूषण द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, राजीव रस्तोगी, महेश तिवारी, अनिरुद्ध शाही, अशोक सिंह, राजेश तिवारी, रत्ना वर्मा, वंदना गुप्ता, विवेक मणि, विकास गुप्ता, अर्जुन तिवारी, जनार्दन प्रसाद वर्मा, प्रमोद आर्य चंचल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed