{"_id":"69d3f6bf05c0260d7a0420a1","slug":"a-speeding-bus-collided-with-a-tree-and-got-stuck-in-a-ditch-injuring-10-passengers-gonda-news-c-100-1-slko1026-155718-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराकर गड्ढे में लटकी, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराकर गड्ढे में लटकी, 10 यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर ऊंट घाट पुल के पास हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। - संवाद
विज्ञापन
टिकरी/मनकापुर। हथियागढ़ छपिया से दिल्ली जा रही श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस सोमवार दोपहर मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर ऊंटघाट पुल मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में लटक गई। इससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक के मुताबिक, अचानक बंदर सामने आने पर बचाने की कोशिश में हादसा हुआ है।
बस में 20 यात्री सवार थे, जो हथियागढ़ छपिया क्षेत्र से दिल्ली जा रहे थे। यात्रियों के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था और कई बार टोकने के बावजूद उसने गति कम नहीं की। जैसे ही बस टिकरी जंगल में ऊंटघाट पुल के मोड़ पर पहुंची। तभी सड़क पर बंदर आ गए। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में लटक गई। बस का एक हिस्सा हवा में झूलने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
बस में बाएं तरफ बैठे यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं। इनमें भरपुरवा (छपिया) निवासी पार्वती वर्मा (20), कृष्णकुमार वर्मा (23), सोनिया वर्मा (21), गोपाल वर्मा (17), आज्ञाराम वर्मा (50), चंपा देवी (45), सैजलपुर निवासी मनोज कुमार (42), सतीश (12), रमवापुर (खोड़ारे) निवासी बकरीदी खान (50) और उदयपुर ग्रांट (वजीरगंज) निवासी संगीता (20) शामिल हैं। सीएचसी के डॉ. आलोक चौधरी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि बंदर को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
पांच मिनट में पहुंची पुलिस, यात्रियों को बस से निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही मनकापुर पुलिस महज पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए सीएचसी पहुंचाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos