सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer's son Ashish secured ninth rank in the state

Gonda News: किसान के बेटे आशीष की प्रदेश में नौवीं रैंक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son Ashish secured ninth rank in the state
आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीएससी) की समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। छह मेधावियों ने सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
Trending Videos

जयप्रभाग्राम संवाद के मुताबिक, कंचनपुर गांव के किसान सतीश चंद्र द्विवेदी के पुत्र आशीष कुमार द्विवेदी ने प्रदेश में नौवीं रैंक हासिल की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा इटियाथोक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुई है। मौजूदा समय आशीष ने दिल्ली में रहकर तैयारी करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के मुताबिक, पृथ्वीनाथ निवासी ध्रुव चंद्र का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। वह वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। खरगपुर क्षेत्र के भटपी तुर्क पुरवा निवासी दीपक मिश्र भी समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। वर्तमान में वह बिहार में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
पसका संवाद के मुताबिक, पसका बाजार निवासी उद्देश्य शुक्ल ने समीक्षा अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी सफलता से परिजन उत्साहित हैं।
बेलसर संवाद के मुताबिक, धनई पट्टी निवासी शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल के बेटे अंकितेश शुक्ल ने प्रथम प्रयास में ही 95वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। अंकितेश ने लखनऊ में तैयारी करके यह उपलब्धि हासिल की है।
विश्नोहरपुर व टिकरी संवाद के मुताबिक, नवाबगंज के रामापुर गांव निवासी किसान रघुनंदन सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर परिजनों ने मिठाइयां बांटीं और पटाखे फोड़कर खुशी जताई। वर्ष 2016 में लेखपाल बनने के बाद ज्ञानेंद्र वर्ष 2020 में कंपोजिट विद्यालय परासपट्टी में सहायक अध्यापक नियुक्त हुए और वर्तमान में वहीं कार्यरत हैं। वर्ष 2022 में उनका चयन उद्यान अधिकारी पद पर भी हुआ, लेकिन उन्होंने जॉइन न करके तैयारी जारी रखी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

आशीष कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, उद्देश्य शुक्ल, अंकितेश शुक्ल व ध्रुवचंद्र। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed