सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doon Star Cricket Club won the match by eight wickets.

Meerut News: दून स्टार क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट से मैच जीता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Doon Star Cricket Club won the match by eight wickets.
विज्ञापन
- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में खेला गया मैच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लेमफोर्ड बायोटेक और दून स्टार स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें दून स्टार ने आठ विकेट से जीत प्राप्त की।
मैच में लेमफोर्ड बायोटेक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसमें अनुराग गौतम ने 38, बाबा ने 38, सनी भाटी ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अजय और सचिन ने दो-दो विकेट व सूरज और मुकेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और आठ विकेट से बड़ी जीत हासिल की। टीम की ओर से विशाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा विलास ने 37 रन और शांतनु ने नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच विशाल को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, हनी काजला, संजीव शर्मा, रितेश सहित अन्य ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed