सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Travel Becomes More Expensive Starting Today Tolls on Delhi-Meerut Expressway Rise by 5 to 45 Rupees

UP Toll Hike: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इतने रुपये तक बढ़ा टोल, इन लोगों को राहत; अब कितना देना होगा चार्ज?

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 01 Apr 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

आज से सफर महंगा हो गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ गया है। मेरठ-पौड़ी और मेरठ-करनाल हाईवे पर भी बढ़ा शुल्क देना होगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के चमारीखेड़ा में टोल ढाई गुना तक बढ़ाया गया है। 31 मार्च की आधी रात से ही टोल की नई दरें लागू हो गई हैं।

Travel Becomes More Expensive Starting Today Tolls on Delhi-Meerut Expressway Rise by 5 to 45 Rupees
toll price increase - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लेकर सहारनपुर के स्टेट हाईवे तक सफर करना अब महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटीज ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 31 मार्च की आधी रात से ही टोल की नई दरें लागू कर दी हैं जिससे कार से लेकर भारी वाहनों तक का बजट बिगड़ गया है।
Trending Videos


मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जहां 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है वहीं सहारनपुर के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चमारीखेड़ा में टोल ढाई गुना तक बढ़ गया है। वहीं मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित भैंसा टोल प्लाजा पर वाहनों के प्रकार के आधार पर 5 से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मेरठ करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा सरधना पर कार वह हल्के वाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 85 रुपये ही रहेगा। वहीं बस और ट्रक (2 एक्सेल) के लिए 20 रुपये की वृद्धि की गई है।

वेस्टर्न यूपी टोल पर राहत
जहां एक तरफ हर जगह टोल बढ़ रहा है वहीं दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा कंपनी ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने साफ किया है कि 1 अप्रैल से कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। एनएचएआई के निर्देशों के पालन में यहां जुलाई माह से ही संशोधन प्रस्तावित है तब तक वाहन चालक पुराने रेट पर ही आवाजाही कर सकेंगे।
 

स्थानीय निवासियों के लिए राहत
भैंसा और भूनी दोनों ही टोल प्लाजा पर स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए राहत बरकरार है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास की दर 350 रुपये निर्धारित की गई है।


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें (नई दरें)
वाहन श्रेणी पुरानी दर नई दर 24 घंटे में वापसी मासिक पास
कार/जीप/हल्के वाहन ₹170 ₹175 ₹265 ₹5,840
मिनी बस/कमर्शियल वाहन ₹275 ₹285 ₹425 ₹9,435
बस या ट्रक ₹580 ₹595 ₹890 ₹19,770
मल्टी एक्सल वाहन ₹630 ₹645 ₹970 ₹21,565
ओवरसाइज (7+ एक्सल) ₹1,105 ₹1,130 ₹1,700 ₹37,745


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे टोल दरें (नई दरें)
वाहन श्रेणी पुरानी दर नई दर भुगतान में वृद्धि
कार/जीप ₹35 ₹85 +₹50
हल्के व्यावसायिक वाहन ₹55 ₹145 +₹90
बस और ट्रक ₹115 ₹300 +₹185
अत्यधिक भारी वाहन ₹220 ₹575 +₹355

भूनी टोल प्लाजा (सरधना मार्ग) – टोल दरें
वाहन की श्रेणी एक तरफ की यात्रा वापसी (24 घंटे में) मासिक पास (50 यात्राएँ)
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन ₹85 ₹130 ₹2,885
हल्के व्यावसायिक वाहन ₹140 ₹210 ₹4,665
बस या ट्रक (2 एक्सल) ₹295 ₹440 ₹9,770
तीन-धुरी वाले व्यावसायिक वाहन ₹320 ₹480 ₹10,660
भारी मशीनरी / मल्टी एक्सल (4-6 एक्सल) ₹460 ₹690 ₹15,325
विशाल वाहन (7+ एक्सल) ₹560 ₹840 ₹18,655

भैंसा टोल प्लाजा (मवाना मार्ग) – टोल दरें
वाहन की श्रेणी एक तरफ की यात्रा वापसी (24 घंटे में) मासिक पास (50 यात्राएँ) स्थानीय व्यावसायिक वाहन
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन ₹50 ₹75 ₹1,645 ₹25
हल्के व्यावसायिक वाहन ₹80 ₹120 ₹2,655 ₹40
बस या ट्रक (2 एक्सल) ₹165 ₹250 ₹5,565 ₹85
तीन-धुरी वाले व्यावसायिक वाहन ₹180 ₹275 ₹6,070 ₹90
भारी मशीनरी / मल्टी एक्सल (4-6 एक्सल) ₹260 ₹395 ₹8,730 ₹130
विशाल वाहन (7+ एक्सल) ₹320 ₹480 ₹10,625 ₹160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed