{"_id":"69ccbbfe73c14cafba0b9ff8","slug":"up-threat-to-bomb-meerut-court-court-premises-evacuated-entry-banned-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Court Bomb Threat: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया परिसर, अंदर आने पर लगी रोक; सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Court Bomb Threat: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया परिसर, अंदर आने पर लगी रोक; सुरक्षा कड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News Today in Hindi: यूपी के मेरठ स्थित कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। फोन के माध्यम से अदालतों में धमाके करने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ कचहरी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अदालतों में प्रवेश रोक दिया गया है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, कचहरी परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कचहरी की सभी इमारतों को खाली कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी तरह के खतरे का पता लगाया जा सके।
फिलहाल, पुलिस धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद कचहरी में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब मेरठ कचहरी को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
ये भी देखें...
Meerut Weather Today: रातभर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कभी निकलेगी धूप, तो कभी छाएंगे बादल
ये भी देखें...
Meerut Weather Today: रातभर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कभी निकलेगी धूप, तो कभी छाएंगे बादल